Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखें -
मेरे प्रिय लेखक
(i) भूमिका
(ii) लेखक की विशेषता
(iii) निष्कर्ष

Text Solution
Verified by Experts

मेरा प्रिय लेखक
भूमिका : हिन्दी साहित्य श्रेष्ठ लेखकों का विशाल भण्डार है। उन महान लेखकों ने अपनी लेखनी द्वारा हिंदी साहित्य के भण्डार को समृद्ध किया है। अपने लेखन द्वारा अनेक विश्वस्तरीय निबन्ध, कहानियाँ, उपन्यासों, संस्मरण आदि के द्वारा कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। उन सभी लेखकों में महन कथाकर प्रेमचंद मेरे प्रिय लेखक हैं। मुझे उनकी लेखन शैली काफी पसंद है। उनके उपन्यास, कहानियाँ तथा लेख स्वाभविकता से ओत-प्रोत रहते हैं। जीवन के यथार्थ चित्रण में वे सिद्धहस्त रहे हैं।
प्रेमचंद का जीवन-चरित्र: प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई, 1880 ई. में वाराणसी के लमही गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम अजायब रॉय था। गाँव की पाठशाला में उन्हें उर्दू-फारसी की प्रारंभिक शिक्षा मिली। 1904 ई. में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। आर्थिक विषमता के कारण वे आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सके। स्वाध्याय के बल पर उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
मुंशी प्रेमचंद ने अध्यापद के पद पर भी कार्य किया। शिक्षा विभाग में डिप्टी इंस्पेक्टर के पद पर भी रहे। महात्मा गाँधी के राष्ट्रीय आंदोलन से प्रभावित राष्ट्र तथा साहित्य की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दिया। हंस प्रकाशन नामक प्रकाशन-संस्थान की स्थापना भी की।
रचनाएँ : प्रेमचंद ने एक कहानीकार के रूप में ख्याति प्राप्त की। उनकी कहानियाँ भारतीय जीवन व्यवस्था की आईना है जिसमें शोषित, प्रताड़ित, उपेक्षित लोगों की दशाओं का मार्मिक प्रतिबिम्ब परिलक्षित होता है। जीवन की वास्तविकता का मनोवैज्ञानिक चित्रण पाठक के अन्तस्थल को झकझोर देता है। उन्होंने कहानियाँ, उपन्यास, नाटक, जीवन चरित्र तथा बच्चों के लिए लघुकहानियों की रचना की। प्रमुख रचनाएँ - सप्त सरोज, नवनिधि, प्रेम-पूर्णिमा, सप्त सुमन, कफन, गोदान, मान-सरोवर, सेवा सदन, निर्मल, रंगभूमि, गबन, कर्बला, संग्राम, कलम, महात्मा शेखसादी, कुत्ते की कहानी, जंगल की कहानी (बाल साहित्य), इसके अतिरिक्त ढेर सारी रचनाएँ उन्होंने की।
निष्कर्ष : प्रेमचन्द्र वस्तुत: एक अद्वितीय महान कथाकार थे। उनकी रचनाओं के पात्र जीवन की जीती जागती तस्वीर थे जो पाठकों को वास्तविकता के संसार में ले जाते थे तथा उनके प्रति सहज स्वाभाविक सहानुभूमि तथा आत्मीयता की भावना जाग्रत करते थे। अत: प्रेमचन्द जी मेरे सर्वाधिक प्रिय लेखक हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions