Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
शिक्षा - व्यवस्था
• वर्तमान शिक्षा प्रणाली
• सुधार अपेक्षित
• वांछनीय शिक्षा व्यवस्था

Text Solution
Verified by Experts

शिक्षा व्यवस्था
शिक्षा के इस युग में जब हम उस मानव की कल्पना करते है जो अशिक्षित होता था, तो कितना हास्यास्पद तथा आश्चर्यजनक लगता है। मनुष्य को उस दशा में कितनी मुसीबतों का सामना करना पड़ा होगा यह सोचना भी चिंतनीय है। यही कुछ कारण रहे होंगे जिनके कारण मनुष्य ने पढ़ना - लिखना सीखकर प्रगति की दिशा में अपना कदम आगे बढ़ाया। शिक्षा का कितना महत्व है - यह आज बताने की आवश्यकता नहीं है। मानव को मनुष्य बनाने में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा के अभाव में उसमें और पशु में विशेष अंतर नहीं रह जाता है। ऐसे ही मनुष्य के लिए कहा गया होगा
..ते मृत्युलोके भुवि भारभूता मनुष्य रूपेण मृगाश्चरन्ति।..
शिक्षा ही पशु और मनुष्य में अंतर पैदा करती है। मनुष्य का स्वभाव है कि वह उम्र बढ़ने के साथ - साथ सीखना शुरू कर देता है। अनेक बातें वह माता - पिता और साथियों से सिख जाता है। सामान्यतः यही वह समय होता है जब उसे स्कूल भेजा जाता है। शिक्षा प्रणाली अर्थात एक निश्चित तरिके से शिक्षा देने की पद्धति कब अस्तित्व में आई यह कहना मुश्किल है। बदलते वक्त के साथ शिक्षा - प्रणाली में परिवर्तन हुए। वर्तमान में शिक्षा प्रणाली हमारे समक्ष में है, इसमें भी अनेक गन और दोष देखे जा रहे है। आज हमारे समाज में सरकारी, अर्धसरकारी, प्राइवेट आदि अनगिनत शैक्षिक संस्थाएं है जिनमें बच्चे को प्राथमिक शिक्षा दी जाती है। इनमें बच्चे को तीन साल से पाँच वर्ष की उम्र में प्रवेश दिया जाता है जिनमें पाठ्यक्रम के आलावा खेल के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। इनमें साधारणतः दस वर्ष के उम्र तक के बच्चे को शिक्षा तथा सामान्य विषयों की प्रारंभिक जानकारी दी जाती है। खेद का विषय यह है कि इस प्राथमिक शिक्षा को प्राप्त करते समय ही बहुत से विद्यार्थी विद्यालय छोड़ देते है और माता - पिता की आमदनी में सहयोग देने हेतु काम में लग जाते है। इस प्रकृति को रोकने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए है। माध्यमिक स्तर प्राथमिक और महाविद्यालयी शिक्षा के बीच का स्तर है। प्राथमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने वाला विद्यार्थी इसमें प्रवेश लेता है। यहाँ बालक का ज्ञान क्षेत्र बढ़ता है। उसे कई विषयों को पढ़ना पड़ता है। दसवीं की पढ़ाई के बाद की शिक्षा विभिन्न वर्गों एवं व्यवसायों में बँट जाती है। बारहवीं पास छात्र फिर विभिन्न क्षेत्रों में बँट जाते है। यहाँ तक आते - आते कुछ छात्र बीच में ही विद्यालय छोड़ जाते है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली ऐसे है कि विश्वविद्यालय की शिक्षा पाने के बाद भी विद्यार्थी निराशग्रस्त है। वे बस सरकारी नौकरी करना चाहते है। उसे पाने के लिए अपना समय, श्रम तथा धन गँवाते रहते है। ऐसे शिक्षा प्रणाली मनुष्य को मनुष्य बनाना आत्मनिर्भरता की भावना भरना चरित्र - निर्माण करना जैसे उद्देश्यों से कोसों दूर है। आज यह उदरपूर्ति का साधन बनकर रह गई है। आज ऐसी प्रणाली की आवश्यकता है जो देश के लिए अच्छा नागरिक कुशल कार्यकर्ता उत्पन्न करे तथा व्यक्ति को आत्मनिर्भरता की भावना से भर दे। शिक्षा में व्यवहारिकता तथा रचनात्मकता हो जिससे आगे चलकर वही छात्र देश के विकास में हर तरह का सहयोग दे सके।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions