Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
मिडिया की भूमिका
• मीडिया का प्रभाव
• सकारात्मकता और नकारात्मकता
• अपेक्षाएँ

Text Solution
Verified by Experts

मीडिया की भूमिका - जिन साधनों का प्रयोग कर बहुत से मानव समूहों तक विचारों, भावनाओं व सूचनाओं को सम्प्रेषित किया जाता है, उन्हें हम जनसंचार माध्यम या मीडिया कहते है। मीडिया, .मीडियम. शब्द का बहुवचन रूप है, जिसका अर्थ होता है - माध्यम। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के अन्तर्गत रेडियो, टेलीविजन एवं सिनेमा आते है। मीडिया से किसी न किसी रूप में जुड़े रहना, आधुनिक मानव की आवश्यकता बनती जा रही है। मोबाईल, रेडियो, इंटरनेट इत्यादि में से किसी न किसी माध्यम से व्यक्ति हर समय दुनियाभर की खबरों पर नजर रखना चाहता है। आज समाचार - पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो और टेलीविजन विश्वभर में जनसंचार के प्रमुख एवं लोकप्रिय बन चुके है। शहर से दूरदराज क्षेत्रों में, जहाँ आज भी बिजली नहीं पहुँची है, रेडियो ही जनसंचार का सर्वाधिक लोकप्रिय माध्यम है। न्यूज चैनलों की स्थापना के साथ ही यह जनसंचार का एक ऐसा सशक्त माध्यम बन गया, जिसकी पहुँच करोड़ों लोगों तक हो गई। मीडिया की भूमिका किसी भी समाज के लिए महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह न केवल सुचना के प्रसार का कार्य करता है बल्कि लोगों को किसी मुद्दे पर अपनी रे कायम करने में भी सहायक होता है। हाल ही में 2 - जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जब प्रिण्ट ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भी दिग्गज बहती गंगा में हाथ धोते नजर आए, तब कुछ निर्भीक एवं निष्पक्ष समाचार - पत्रों ने पत्रकारिता के अपने धर्म के अन्तर्गत देश को उनकी असलियत बताई है। मीडिया का प्रभाव आधुनिक साज पर स्पष्ट देखा जा सकता है। चाहे फैशन का प्रचलन हो या आधुनिक गीत - संगीत का प्रचार - प्रसार इन सबमें मीडिया की भूमिका अहम होती है। इधर कुछ वर्षों से धन देकर समाचार प्रकाशित करवाने एवं व्यावसायिक लाभ के अनुसार समाचारों को प्राथमिकता देने की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हुई है, इसका कारण यह है कि भारत के अधिकतर समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों का स्वामित्व किसी न किसी स्थापित उद्यमी घराने के पास है। मीडिया के माध्यम से लोगों को देश की हर गतिविधियों की जानकारी तो मिलती ही है साथ ही उनका मनोरंजन भी होता है। मीडिया देश एवं राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि की सही तस्वीर प्रस्तुत करता है। यह सरकार एवं जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है। जनता की समस्याओं को इस माध्यम से जन - जन तक पहुँचाया जा सकता है। विभिन्न प्रकार के अपराधों एवं घोटालों का पर्दाफाश कर यह देश एवं समाज का भला करता है। इसलिए निष्पक्ष एवं निर्भीक मीडिया के अभाव में स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस तरह यह मध्य आधुनिक समाज में लोकतन्त्र के प्रहरी का रूप ले चूका है और यही कारण है कि इसे लोकतन्त्र के चतुर्थ स्तम्भ की संज्ञा दी गई है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions