Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
स्मार्ट फोन
• स्मार्ट फोन की सुविधा
• मोबाईल संपत्ति और विपत्ति दोनों रूप में
• स्वास्थ्य पट पड़ता प्रभाव

Text Solution
Verified by Experts

स्मार्ट फोन
संचार का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। संचार के क्षेत्र में क्रांति लाने में विज्ञान - प्रदत्त कई उपकरणों का हाथ है, पर मोबाईल फोन की भूमिका सर्वाधिक है। मोबाईल फोन जिस तेजी से लोगों की पसन्द बनकर उभरा है, उतनी तेजी से कोई अन्य संचार साधन नहीं। आज इसे अमीर - गरीब, युवा - प्रौढ़ हर एक की जेब में देखा जा सकता है। मोबाईल फोन अत्यंत तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से शायद ही कोई बचा हो। आजकल इसे हर व्यक्ति की जेब में देखा जा सकता है। कभी विलासिता का साधन समझा जाने वाले मोबाईल फ़ोल आज हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। इसकी लोकप्रियता का कारण इसका छोटा आकार, कम खर्चीला होना, सर्वसुलभता और इसमें उपलब्ध अनेकानेक सुविधाएँ है। मोबाईल फोन का जुड़ाव तार से न होने के कारण इसे कही भी लाना - ले जाना सरल है। इसका छोटा और पतला आकार इसे हर जेब में फिट होने योग्य बनता है। किसी समय मोबाईल फोन पर बातें करना तो दूर सुन्ना भी महँगा लगता था, पर बदलते समय के साथ आने वाली कॉल्स निशुल्क हो गई। अनेक प्राइवेट कंपनियों के इस क्षेत्र में आ जाने से दिनोंदिन इससे फोन करना सस्ता होता जा रहा है। मोबाईल फोन जन नए - नए बाजार में आए थे तब बड़े महँगे होते थे। चीनी कंपनियों ने सस्ते फोन की दुनिया में क्रांति उतपन्न कर दी उनके फोन भारत के ही नहीं वैश्विक बाजार में रह गए। इन मोबाइल फोनों की एक विशेषता यह भी है कि कम दाम के फोन में जैसी सुविधाएँ चाइनीज फोनों में मिल जाती है, वैसी अन्य कंपनियों के महँगे फोनों में मिलती है। हर वर्ग का व्यक्ति इससे लाभ उठा रहा है, पर व्यापारी वर्ग इससे विशेष रूप से लाभान्वित हो रहा है। बाजार - भाव की जानकारी लेना - देना, माल का आर्डर देना, क्रय - विक्रय का हिसाब - किताब बताने जैसे कार्य मोबाईल आ जाने से उनकी रोजी - रोटी में वृद्धि हुई है। अब वे दीवारों, दुकानों और ग्राहकों के पास अपने नम्बरलिखवा देते है और लोग उन्हें बुला लेते है। राजमिस्त्री, प्लंबर, कारपेंटर ऑटोरिक्शा आदि एक कॉल पर उपस्थित हो जाते है। अकेले और अपनी संतान से दूर रहने वाले वृद्धजनों के लिए मोबाईल फोन किसी वरदान से कम नहीं है। वे इसके माध्यम से पल - पल अपने प्रियजनों से जुड़े रहते है और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें जगह - जगह भटकने की समस्या से मुक्ति मिल गई है। मोबाईल फोन के प्रयोग से कामकाजी महिलाओं और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के आत्म - विश्वास में वृद्धि हुई है। वे अपने परिजनों के संपर्क में रहती है तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में पुलिस या परिजनों को कॉल कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन अत्यंत उपयोगी है। अब मोती - मोती पुस्तकों को पीडीफ फॉर्म में डाउनलोड करके अपनी रूचि के अनुसार कहीं भी और कभी भी पढ़ सकते है। अब मोबाइल फोन पर एफ एम के माध्यम से प्रसारित संगीत का आनंद उठाया जाता है तो इसमें लगे मेमोरी कार्ड द्वारा कई घंटों का रिकॉर्डिंग करके उनका मनचाहा आनंद उठाया जा सकता है। अब तो फोन पर बातें करते हुए दूसरी ओर से बात करने वाले का चित्र भी देखा जा सकता है। आधुनिक मोबाइल फ़ोल में उन सभी सुविधाओं का आनंद उठाया जा सकता है। तहत उन कार्यों को किया जा सकता है, जिन्हें कम्प्यूटर पर किया जाता है। मोबाइल फोन ने समय की बचत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे जटिल चित्रों के फोटों खींचकर बाद में अपणु सुविधानुसार इनका अध्ययन किया जा सकता है। कक्षा में पढ़ाए गए किसी पाठ या सेमीनार के लेक्चर की वीडियो रिकॉर्डिंग करके इनका लाभ उठाया जा सकता है। जिस प्रकार किसी सिक्के के दो पहलु होते है, उसी प्रकार मोबाइल फोन का दूसरा पक्ष उतना उज्ज्वल नहीं है। मोबाइल फोन के दुरूपयोग की प्रायः शिकायतें मिलती रहती है। लोग समय - असमय कॉल करके दूसरों की शांति में व्यवधान उतपन्न करते है। कभी - कभी मिस्ड कॉल के माध्यम से परेशान करते है। विद्यार्थीगण पढ़ने के बजाए फोन पर गाने सुनने, अश्लील फिल्में देखने, अनावश्यक बातें करने में व्यस्त रहते है। इससे उनकी पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। वे अभिभावकों जेब पर भरी पड़ता है। मोबाइल फोन पर बातें करना हमारे स्वस्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस पर ज्यादा बातें करना बहरेपन को न्योता देना है। आतंकवादियों के हाथों इसका उपयोग गलत उद्देश्य के लिए किया जाता है। वे तोड़फोड़, हिंसा, लूटमार जैसी घटनाओं के लिए इसका प्रयोग करने लगे है। मोबाइल फोन निसंदेह अत्यंत उपयोगी उपकरण और विज्ञान का चमत्कार है। इसका सदुपयोग और दुरूपयोग मनुष्य के हाथ में है। हम सबको इसका सदुपयोग करते हुए इसकी उपयोगिता को कम नहीं होने देना चाहिए। हमें भूलकर भी इसका दुरूपयोग और अत्यधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions