Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत - बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 200 - 250 शब्दों में निबंध लिखिए। भूमिका भारत की परंपराएं ज्ञानी था जगतगुरु विश्व का आकर्षण विविधता में एकता आजादी कल्पनाएं उपसंहार

Text Solution
Verified by Experts

मेरा भारत
भारत कि सभ्यता और संस्कृति संसार की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। मानव - संस्कृति के आदिम ग्रंथ ऋग्वेद की रचना इसी देश में हुई थी। भारत संसार के देशों का सिरमौर है। महान उर्दू कवि इकबाल ने ठीक ही कहा है :
"युनानो मिस्र रुमां सब मिट गए जहाँ से ,
बाकी अभी तलक है नामो - निशां हमारा।
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी ,
सदियों रहा है दुश्मन दौर जमां हमारा। "
इकबाल की ये पंक्त्तियाँ भारत की परंपराएँ, संस्कृति एवं सभ्यता की भव्यता के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित करती है।
हमारे देश अनेक मंत्रद्रष्टा , ज्ञानी जगतगुरु , ऋषि - महात्माओं एवं विद्वानों ने जन्म लिया। राम , कृष्ण , बुद्ध , नानक , महावीर आदि देवतुल्य युगपुरुषों ने इसी धरा पर जन्म लेकर इसका मान बढ़ाया। अनेकों वीर , सत्यवादी , धनुर्धर तथा कवियों ने यहां जन्म लिया। इस पावन पुण्य - भूमि पर आर्यभट्ट , भास्कराचार्य , जगदीश चंद्र बसु आदि वैज्ञानिकों ने भारत की इस पावन धरा पर जन्म लिया।
भारत विश्व का आकर्षण और सभ्यता का जनक है। संसार के अन्य देश उन्नति के चरमोत्कर्ष पर था। भारत ने ही मानव को सभ्यता का पहला पाठ पढ़ाया। इसी धरा ने अध्यात्म , ज्ञान , भक्त्ति तथा कर्म की त्रिवेणी विश्व में प्रवाहित की।
मेरा भारत देश विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। यह देश विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम स्थल है। हमारा देश अनेक धर्मों , मतों , संप्रदायों , वादों तथा विभिन्न संस्कृतियों को समान रूप से फलने - फूलने तथा पल्ल्वित होने का अवसर प्रदान करता है। भारत कला और कारीगरी को विश्व में हाथों - हाथ लिया जाता है। इसी समृद्धि के कारण हमारा देश .सोने. की चिड़िया. कहलाता है।
लोकतंत्रीय देश होने के कारण , यहाँ पर हरेक को अपनी बात कहने की आजादी है। इसलिए यहाँ पर सरकार / शासक का गठन भारत के नागरिक के मतों के अनुसार होता है। जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर संसद / विधानसभा में भेजती है। .सर्वधर्म समभाव एवं .सबका साथ सबका विकास. यहाँ का मूलमंत्र है। भौतिकवादी जगत को .तेन त्यक्त्तेन भुञजीथाः. का आदर्श भारत ने ही दिया। .सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया. का पावन मार्ग भारत ने ही दिखाया। .बहुजन हिताय बहुजन सुखाय. वाली सभ्यता यह केवल इसी देश की दें है। हमारा भारत कई राज्यों की कला एवं संस्कृति को समेटे हुए है। सचमुच हमारा भारत देश बहुत सुंदर है। यहाँ सबमें वर्ण , लिंग , रंग , सम्प्रदाय तथा भाषाओं का भेद होने के बावजूद सभी सच्चे मन से पूरी तरह से भारतीय भारतीय हैं। आज भारत की गिनती विश्व के प्रमुख देशों में की जाती है। मुझे भारत होने पर गर्व की अनुभूति होती है क्योंकि मुझे ऐसी महान एवं पुण्य - भूमि पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला। मैं बार - बार भारत की इस पावन भूमि पर जन्म लेना चाहूँगा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions