Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
मेरा आदर्श नेता

Text Solution
Verified by Experts

सत्य और अहिंसा के बल पर अग्रेज से भारत को स्वतंत्र करके हम सभी को स्वतंत्र भारत का अनमील उपहार देने वाली विभूति ने भारतमाता को गौरवान्वित किया। भारत राष्ट्र ने उनको राष्ट्रपिता के नाम से सम्मानित किया है और वही मेरे आदर्श नेता है भारत ही नहीं पूरे विश्वपटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम ही नहीं, अपितु शांति और अहिंसा का प्रतीक हैं। महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा की अवधारणा फलित थी, परन्तु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति और अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत देश छोड़ने पर मजबूर किया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। तभी तो प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंसटीन ने कहा था कि "हजार साल बाद आने वाली नस्लें उस बात पर मुश्किल से विश्वास करेंगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई इन्सान धरती पर कभी आया था।" संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गांधी जयंती को 'विश्व अहिंसा दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। विश्व में अकेले गांधी जी ही ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिन पर अधिक डाक टिकट जारी होना एक रिकॉर्ड है डाक टिकटों की दुनिया में गांधी जी सबसे ज्यादा दिखने वाले भारतीय हैं तथा भारत में सर्वाधिक बार डाक टिकटों में स्थान पाने वाले गांधी जी प्रथम है। जिन्दगी भर 'स्वदेशी' को तब्वजो देने वाले गांधी जी को सम्मानित करने के लिए जारी किए गए पहले समाज में व्याप्त हर बुराई को दूर करने का प्रयत्न किया अछूतोद्धार्, नारी-शिक्षा और साम्प्रदायिक एकता के लिए वे आजीवन संघर्ष करते रहे। 'साध्य' के साथ, 'साधन' की पवित्रता पर उन्होंने विशेष बल दिया। उनकी यह विशेषता उन्हें महान् लोगों की कोटि में ले जाती है
उपसंहार महात्मा गांधी एक ऐसे आदर्श नेता रहे जो अपने अनुयायिओं के प्रथ-प्रदर्शक और पथ प्रवर्तक बने। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपने युग को बदला। इतनी जागृति पैदा की कि अंग्रेजी साम्राज्य की वर्षों से जमी नींव हिल गई। पूरा विश्व आज भी शांति और सीहार्द्र की स्थापना के लिए उन्हीं के सिद्धान्तों से प्रेरणा लेता है। इसलिए आज भी मेरे साथ अगणित लोग उन्हें अपना आदर्श नेता मानकर प्रेरणा ग्रहण करते है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions