Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
मेरे सपनों का भारत
भारत प्राकृतिक स्थिति 
उन्नत भारत की चाह
सुनियोजित भारत
भारत के बारे में मेरी कल्पना
भ्रष्टाचार मुक्त भारत

Text Solution
Verified by Experts

मेरे सपनों भारत
भारतवर्ष की पावन परती का प्राकृतिक सौंदर्य अत्यन्त अदभुत है। हिमालय भारत के माथे का दिव्य मुकुट है तथा हिंद महासागर भारत माता के चरणों को स्पर्श कर धन्य होता है। उत्तर में हिमालय तथा पूर्व-पश्विन एवं दक्षिण में सागर इस महान देश की रक्षा करते है। यहाँ के पर्वत और उनसे निकलने वाले झरने तथा नदियों भारत की शोभा में चार चाँद लगाते हैं। भारता में कहीं पर्वत है, तो कहीं मलनि है कहाँ मैदान हैं तो कही पठार। यहाँ के उपजाऊ खेतों में हरी-भरी. फसले लहलहाती हैं। यहाँ के समुद्रों की छटा देखते ही बनती है। भारत इमारी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि है। भारत सदियों से विश्व का मार्गदर्शक बना हुआ था। अब भारत की प्रतिक्षा दिनप्रतिदिन धूमिल होती जा रही है। मैं आपने देश भारत को पुनः विश्व के अग्रणी राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अकित करना चाहता हूँ। यह तभी संभव हो सकेगा जब देश का हर नागरिक अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वाह करेगा। लोग अपनी जिम्मेदारी को समझेगे और भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाने का प्रयास करेंगे। हमारे देश का विकास अवरोधित हो चुका है इसका प्रमुख कारण देश में व्याप्त अष्टाचार है। यह हमारे देश की बुनियाद को खोखला कर रहा है। यदि हम अपने देश भारत का पुनः उसकी गरिमा दिलाना चाहते हैं. परो यही सोने की विड़िया बनाना चाहते हैं, तो हमें अपने राष्ट्र में व्याप्त सभी बुराइयों को मिलकर मिटाना होगा तभी हमारा देश सुनियोजित रहकर अमन, चैन तथा खुशहाली की मिसाल बन सकेगा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions