Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
हम होंगे कामयाब
• कामयाबी का अर्थ
• कर्मठ व्यक्ति
• आत्मविश्वासी और दृढ़निश्चय

Text Solution
Verified by Experts

हम होंगे कामयाब
सफलता उसी मनुष्य का वरण करती है जिसने उसकी प्राप्ति के लिए श्रम किया हो। प्रथम श्रेणी वे ही विद्यार्थी उत्तीर्ण होते है जो पुरे वर्ष कठिन परिश्रम करते है। मनुष्य के पास श्रम के अतिरिक्त कुछ भी नहीं। जीवन में कामयाब होने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। पुरुष वही होता है, जो पुरुषार्थ करता है। संपूर्ण विश्व में हो रही प्रगति पुरुषार्थ का ही परिणाम है। मनुष्य जितना परिश्रम करता है उतनी ही उन्नति करता है। साधारण से साधारण व्यक्ति भी अपने परिश्रम से महँ उद्योगपति और देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। कठिन परिश्रम के द्वारा ही एक चाय बनाने वाला व्यक्ति आज हमारे देश का प्रधानमंत्री है, जिसके विषय में बताना ऐसा प्रतीत होगा जैसे सूर्य को दीपक दिखाना। बिना परिश्रम के तो सामने रखे हुए थाल से रोटी का ग्रास मुँह में नहीं जाता। जीवन की सफलता अथवा कामयाबी के लिए परिश्रम की नितांत आवश्यकता होती है। साधु - सन्यासी भी कठिन परिश्रम द्वारा ईश्वर से साक्षात्कार करते है, जैसे - महत्मा बुद्ध, ईसामसीह, दयानन्द सरस्वती इत्यादि। अतः यह कहना अनुचित न होगा कि श्रम के बिना कुछ संभव नहीं है। श्रम शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का होता है। आलसी और अकर्मण्य व्यक्ति जीवन के किसी क्षेत्र में सफल नहीं होता। वह की भांति होता है और उसी की तरह मृत्यु को प्राप्त होता है। जबकि परिश्रमी व्यक्ति के जीवन में परिश्रम का वही महत्व है जो उसके जीवन में खाने का और सोने का है। परिश्रम के बिना उसका जीवन व्यर्थ है। गति का दूसरा नाम जीवन होता है। जिस मनुष्य के जीवन में गति नहीं वह आगे नहीं बढ़ सकता। वह उस तालाब के समान है जिसमें न पानी कहीं से आता है और न निकलता है। मानव जो संघर्षों के लिए बना है, संघर्षों के पश्चात् उसे सफलता मिलती है। संघर्षों में घोर श्रम करना पड़ता है। भारत की दस्ता का मुख्य कारण था कि यहाँ के लोग अकर्मण्य हो गए थे। यदि हम आज भी अकर्मण्य और आलसी बने रहे तो पुनः हम अपनी स्वतंत्रता खो देंगे। परिश्रम से ही व्यक्ति को यश और धन दोनों की प्राप्ति होती है। परिश्रम से मनुष्य धनोपार्जन भी करता है। ऐसे लोगों का भी उदाहरण यहाँ देखने को मिल सकता है जिन्होंने दस रुपए से अपना व्यवसाय आरंभ किया और अपने परिश्रम के दम पर करोड़पति बन गए। जिसे अपने परिश्रम पर पूर्व विश्वास होता है वही पर्तिस्पर्धाओं में सफल होता है। मेहनत के कारण ही साधारण व्यक्ति भी एक महानवैज्ञानिक, कलाकार, डॉक्टर बनते है। विकास के मार्ग पर वही व्यक्ति अग्रसर होता है जो कभी मेहनत, श्रम से नहीं डरता, उससे नहीं भागता तथा एक दिन कामयाब होकर विश्व में अपना नाम रोशन करता है। कर्म का महत्व श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन को गीता के उपदेश द्वारा समझाया था। उनके अनुसार -
..कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचनः।..
कर्मठ व्यक्ति ही सुख और समृद्ध होता है, जबकि आलसी व्यक्ति सदैव दुखी एवं दूसरों पर निर्भर रहता है। परिश्रमी अपने कर्मों के द्वारा अपनी इच्छाओं की पूर्ति करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions