Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
• सजावट और उत्साह
• कार्यक्रम का सुखद आनन्द
• प्रेरणा

Text Solution
Verified by Experts

एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम - पिछले सप्ताह हमारे स्कूल ला स्थापना दिवस बड़ी धूम - धाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से बारह बजे तक चला। सारा कार्यक्रम इतना आनन्दमय था कि पता ही नहीं चला कि कब समय बीत गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति विशिष्ट थी। सर्वप्रथम, .सरस्वती वंदना. का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निराला द्वारा रचित सरस्वती वंदना .वीणा वाणिनी वर दे. की प्रस्तुति अत्यंत भावपूर्ण ढंग से की गई। सारा वातावरण भक्तिसमय बन गया था। इसके पश्चात् एक छात्र का भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत हुआ। यद्यपि वह दसवीं कक्षा की ही छात्र थी, पर उसके नृत्य की भाव - भंगिमाएँ उसे एक कुशल नर्तकी दर्शा रही थी। दर्शक बार बार तालियाँ बजाकर उसका उत्साहवर्द्धन कर रहे थे। 15 मिनट तक उसने अनोखा समां बंधा। इसके पश्चात् हास्य व्यंग्य का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इसमें अभिनय, गीत, चुटकुले आदि का समावेश था। हास्य भरे संवाद सुनकर लोग लोट - पोट हो गए। सब तरफ हँसी का माहौल बन गया। सब लोग काफी खुश नजर आये। इसके बाद देश भक्ति की भावना पर आधारित समूहगान प्रस्तुत किया गया। इसमें भाग लेने वालों के हाव - भाव देखते ही बन रहे थे। सारा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत - प्रोत हो गया। अब बारी आई कव्वाली की। लड़के - लड़कियाँ दो विरोधी गुटों में बँटी थी। वे एक - दूसरे पक्ष को नीचा दिखने पर तुले थे। उनके बोल और भाव मशहूर कव्वालों जैसे लग रहे थे। दस मिनट तक कव्वाली ने खूब रंग जमाया। इसके बाद एकल गाने सुनाए गए। इनमें कुछ फिल्मी गाने थे तो कुछ हरियाणवी। दोनों प्रकार के गाने बहुत ही अच्छे लगे। हरियाणा की रागिनी ने समाँ बाँधा। अंत में भांगड़ा नृत्य पेश किया गया। बहुत अच्छे नृत्य थे। इस नृत्य का उत्साह और नृत्य भंगिमाएँ देखती ही बन रही थी। लोगों में जोश दौड़ने लगा। इसके बाद समूह गान का कार्यक्रम शुरू हुआ। तानपुरे पर एक गायिका तन्मय होकर गए रही थी। सुनने वाले मंत्रमुग्ध होकर बैठे थे। लगभग 15 मिनट तक खूब समाँ बाँधा। लोगों की इसमें कम ही रूचि होती है पर यहाँ यह कार्यक्रम खूब जमा। अब कार्यक्रम अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा था। समय भी बहुत हो चला था। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि का भाषण हुआ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया। यह कार्यक्रम लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions