Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए।
पी. वी. सिन्धु : मेरी प्रिय खिलाड़ी
• अभ्यास और परिश्रम
• जुझारूपन और आत्मविश्वास
• धैर्य और जीत का सेहरा।

Text Solution
Verified by Experts

पी. वी. सिन्धु : मेरी प्रिय खिलाड़ी - पुसर्ला वेंकट सिन्दु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हुआ उनके पिता का नाम पी. वी. रमण है और उनकी माता पी विजया है उनके माता और पिता दोनों ही हमारे देश के पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी रह चुके है उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम पी. वी. दिव्या है। सिन्धु ने मात्र 8 वर्ष की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना प्रारम्भ कर दिया। सिन्धु ने बैडमिंटन सिखने की शुरुआत सिकन्दराबाद में इण्डियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एण्ड टेलीकम्युनिकेशन में मेहबूब अली की देख - रेख में की। अपनी छोटी - सी उम्र में ही सिन्धु ने बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2009 में कोलंबो में आयोजित सब जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिन्धु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य मेडलिस्ट रही। 2016 में मलेशिया मास्टर्स ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड बुमन्स सिंगल जीता। दुनिया की नम्बर 2 खिलाड़ी बांग यिहान के खिलाफ पी. वी. सिन्धु ने 22 - 20, 21 - 19 की संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की और ओलम्पिक के सेमी फाइनल में जगह बनाई। उनकी इस जीत के बाद से भारत की रियो ओलम्पिक में पदक की उम्मीद बरकरार है। पी. सिन्धु हैदराबाद में गोपीचन्द बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग लेती है और उन्हें .ओलम्पिक गोल्ड क्वेस्ट. नाम की एक नॉन - प्रॉफिट संस्था सपोर्ट करती है। 2013 में सिन्धु ऐसी पहली भारतीय महिला बनी जिसने वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता था। 2015 में सिन्धु को भारत के चौथे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पी. वी. सिन्धु के पिता रमण स्वयं अर्जुन अवार्ड विजेता है। रमण भारतीय वॉलीबॉल का हिस्सा रह चुके है। सिन्धु ने अपने पिता के खेल वॉलीबॉल के बजाय, बैडमिंटन इसलिए चुना, क्योंकि वे पुलेला गोपीचन्द को अपना आदर्श मानती है। गूगल ने एक बयान जारी कर कहा था, .ओलम्पिक सेमीफाइनल में विश्व की नम्बर छह खिलाड़ी नेजोमी ओकुहारा को हराने के बाद सिन्धु सबसे अधिक खोजे जाने वाली भारतीय खिलाड़ी है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions