Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
ओलम्पिक और भारत
• ओलम्पिक खेल
• भरतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
• सुधर के कदम

Text Solution
Verified by Experts

प्राचीनकाल में यदा - कदा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सम्राट पुरस्कृत करते थे। प्रारम्भ में इसी प्रकार योद्धा - खिलाडियों के मध्य प्राचीन ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विश्व में प्रथम ओलम्पिक खेलों का विधिवत आयोजन 776 ई. पूर्व यूनान (ग्रीस) के ओलम्पिया नामक नगर में हुआ था। इसी कारण इसका नाम ओलम्पिक पड़ा। प्रथम ओलम्पिक के आयोजन के पश्चात् प्रत्येक चार वर्ष की अवधि पर ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाने लगा, जिसमें हजारों संख्या में लोग एकत्र होकर खेलों का आनन्द लेते थे। आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन प्रारम्भ करने का श्रेय फ्रांस के विद्वान खेल प्रेमी पियरे डि कुबर्तिन को जाता है। 1894 ई. में उनके प्रयासों से .अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति. का गठन किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष स्वयं .पियरे डि कुबर्तिन. ही बनाए गए। प्राचीन ओलम्पिक खेलों में महिलाओं को भाग नहीं लेने दिया जाता था। लेकिन 1900 ई. में दूसरे ओलम्पिक खेलों में महिलाओं ने पहली बार भाग लिया। ओलम्पिक खेलों में किसी स्पर्द्धा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को एक प्रमाण - पत्र के साथ क्रमशः स्वर्ण, रजत तथा कॉंस्य पदक से सम्मानित किया जाता है। चतुर्थ से अष्टम स्थान प्राप्त करने वालों को केवल प्रमाण - पत्र से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 1900 में पेरिस ओलम्पिक में ब्रिटिश भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कोलकाता निवासी ऐंग्लो - इण्डियन सर नॉर्मन प्रिचार्ड ने हिस्सा लिया था, लेकिन सन 1920 से इसमें भारत ने भाग लेना प्रारम्भ किया था। तब से लेकर सन 2016 में आयोजित रियो ओलम्पिक तक भारत कुल मिलाकर 26 पदक जित पाया है। इनमें से 11 पदक भारत ने हॉकी में जीते है, जिनमें से 8 स्वर्ण 1 रजत एवं 2 काँस्यपदक थे। वर्ष 1952 में हेलसिंकी ओलम्पिक में के डी जाधव के काँस्य पदक के रूप में किसी व्यक्तिगत स्पर्द्धा (कुश्ती) में प्रथम ओलम्पिक पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। इसके पश्चात् वर्ष 1996 में अटलांटा ओलम्पिक में लिएण्डर पेस ने टेनिस में एक काँस्य पदक तथा वर्ष 2000 में सिडनी ओलम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में काँस्य पदक जीता। वर्ष 2004 में एथेंस ओलम्पिक में मेजर राजयवर्द्धन सिंह राठौर ने निशानेबाजी में एक रजत पदक प्राप्त किया। सन 2008 में ओलम्पिक में अभिनव बिन्द्रा ने किसी व्यक्तिगत स्पर्द्धा में पहली बार भारत के लिए स्वर्णपदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। इसी आयोजन में सुशील कुमार ने कुश्ती में एवं विजेन्दर कुमार ने मुक्केबाजी में एक - एक काँस्य हासिल किया। वर्ष 2012 में हुए लन्दन ओलम्पिक में भारत के खिलाडियों ने दो रजत, चार काँस्य पदक जीतकर ओलम्पिक इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी आयोजन में निशानेबाजी में भारत का गगन नारंग एवं विजय कुमार, बैडमिंटन में साइना नेहवाल, महिला मुक्केबाजी में मैरीकॉम, 60 किग्रा पुरुष वर्ग कुश्ती में योगेश्वर दत्त एवं 66 किग्रा कुश्ती में सुशील कुमार ने पदक जीते। भारत का आज तक का ओलम्पिक में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। भारत की कुल जनसंख्या में से लगभग 45 करोड़ युवाओं की संख्या होगी, इतनी आशा की जा सकती है कि उनका नाम ओलम्पिक खेल की पदक तालिका में यथासम्भव ऊपर हो, किन्तु खेलों में अनावश्यक राजनितिक हस्क्षेप, ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा न देना, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक खेल सामग्री का आभाव इत्यादि कारणों से भारतीय खिलाडियों का प्रदर्शन आज तक निराशाजनक ही रहा है। लेकिन वर्ष 2012 में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन कर अन्य खिलाडियों को भी प्रेरित किया है, जिसके परिणामस्वरूप वे निरन्तर अभ्यास द्वारा अपनी योग्यता का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions