Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए:
प्लास्टिक मुक्त भारत
• हानियाँ
• विकल्प क्या हो
• किए जा रहे प्रयास

Text Solution
Verified by Experts

प्लास्टिक मुक्त भारत
विज्ञान के कई प्रमुख आविष्कारों में से प्रमुख प्लास्टिक आज मानव जीवन के लिए खतरा बन चुका है। 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधनामंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर, 2019 से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस अभियान का लक्ष्य 2022 तक एकल प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करके भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
वर्तमान समय में अपने जीवन के लगभग हर क्षेत्र में हम दिन की शुरुआत से लेकर सोने तक अनेक प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं। प्लास्टिक बैग बाजार में आसानी से उपलब्ध है, हालांकि इनका निस्तारण एक प्रमुख समस्या बन गया है। प्लास्टिक नॉन बायोडिग्रेडेबल (अजैवनिध्नीकरण) पदार्थ है। अत: यह भूमि एवं जल प्रदूषण का प्रमुख कारण बन गया है। इसे जलाने से वायु प्रदूषण होती है। यह समुद्री जीवों और पशुओं के लिए भी खतरा है। एक अध्ययन से पता चला है कि एक ही प्लास्टिक बोतल का पानी बार-बार पीने के पानी के लिए उपयोग करने पर उसमें जहरीले पदार्थ घुलने लगते हैं। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कंपोस्टेबल या बायोडिग्रेडेबल (जैवनिम्नीकरण) सामग्री और समुद्री शैवाल का उपयोग किया जा सकता है। यहाँ तक कि सिलिकॉन को भी एक प्लास्टिक विकल्प के रूप में दिखा जाता है।
प्लास्टिक मुक्त भारत की योजना को सफल बनाने के लिए प्लास्टिक के स्थान पर कपड़ा या कागज की थैलियों का प्रयोग, धातु के कंटेनर आदि का उपयोग करना चाहिए। सरकार के आग्रह पर पी.डब्ल्यू.डी. और एन.एच.ए.आई. ने सड़क निर्माण के लिए प्लास्टिक कचरे का उपयोग करने की योजना पर काम प्रारम्भ कर दिया है। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून द्वारा भी प्लास्टिक कचरे से आटोमोटिव ग्रेड डीजल बनाने का काम किया जा रहा है। अगर हम लोग समस्या का कारण है तो समाधान भी हमें ही ढूँढना होगा। अपने देश भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions