Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
कोई भी शासक अपना प्रभुत्व जमाने के लिए जनता में एकता नहीं चाहता, इसलिए अंग्रेजों ने भारत में राज करने के लिए सर्वप्रथम यहाँ की एकता खंडित की। सनातन मूल्यों, आदर्शों और प्रतिमानों को नष्ट-भ्रष्ट किया। भारत की वैज्ञानिक संस्कृति के प्रति सुनियोजित तरीके से अनास्थ के भाव उत्पन्न किए। भोली-भाली जनता को बहकाया गया। उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई जिसके कारण वह लगभग दो सौ वर्षों तक भारत पर शासन करते रहे। साथ ही, भारत में धर्मों व जातियों में दंगे भड़काते रहे। वह विभिन्न धर्मों के बीच वैमनस्य की दीवार खड़ी करते रहे। अंतत: वह भारत के स्वतंत्र होने पर भी अखंडता समाप्त करके ही गए। भारत का विभाजन अंग्रेजों की नीति का एक हिस्सा है। उन्होंने आजादी के पूर्व जो आग लगाई थी, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उसमें हम आज भी झुलस रहे हैं। परिणामत: हमें आज जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर मिलजुलकर रहना चाहिए।
प्रश्न - अंग्रेजों ने हम पर किस प्रकार शासन किया?

Text Solution
Verified by Experts

फ़ूट डाले और राज करो की नीति अपना कर अंग्रेजों ने हम पर शासन किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions