Doubtnut Promotions Sticky

वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी. एन. ए. दिकुण्डली के महत्वपूर्ण लक्षणों का वर्णन चित्र सहित कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वाटसन व क्रिक द्वारा प्रस्तावित डी. एन. ए. दिकुण्डली के प्रमुख लक्षण -
(i) प्रत्येक डी.एन.ए. अनु दो पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओ से मिलकर बना होता है| इस श्रृंखला में रीढ़ फॉस्फेट-शर्करा -फॉस्फेट अणुओ की बनी होती है तथा क्षारक दोनों के बीच में अन्दर की ओर निकले रहते है (किसी सीढ़ी की तरह )|
(ii) दोनों श्रृंखलाएँ एक-दूसरे के प्रति समानान्तर होती है| इसका अर्थ यह है कि, एक श्रृंखला की ध्रुवता यदि 5'3' है तो दूसरी की 3'5' होती है (दोनों श्रृंखलाओ की दिशा विपरीत होती है)|
(iii) दोनों श्रृंखलाएँ आपस में कुण्डलित होकर दिकुण्डली बनाती है, जिनमे प्रत्येक श्रृंखला दक्षिणावर्ती कुण्डलित होती है|
(iv) दोनों श्रृंखलाओ के क्षारक आपस में हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़े होते है| प्रत्येक क्षारक युग्म में एक प्यूरिन व एक पिरीमिडीन होता है| एक रज्जुक का एडीनीन दूसरे रज्जुक के थायमीन के साथ दो हाइड्रोजन बन्ध द्वारा तथा ग्वानीन, साइटोसीन के साथ तीन हाइड्रोजन बन्धो द्वारा जुड़ा होता है| अर्थात हाइड्रोजन बन्ध सदा A=T, T=A, CG, GC के रूप में ही, बिना किसी अपवाद के पाए जाते है|
ocr_image
इस क्षारक पूरकता के नियम के कारण दोनों रज्जुको के बीच की दुरी समान बनी रहती है|
(v) डी.एन.ए. अणु की चौड़ाई हमेशा स्थिर तथा एक क्षारक युग्म (एक प्यूरिन + एक पिरीमिडीन ) की चौड़ाई के बराबर होती है|
(vi) दिकुण्डली के एक पूर्ण मोड़ की लम्बाई 34m होती है तथा प्रत्येक घुमाव में 10 क्षारक युग्म जाए जाते है|
(vii) दो निकटवर्ती क्षारकयुग्मो के बीच की दुरी 034m होती है| (1nm=109m)
(viii) प्रत्येक रज्जुक दूसरे रज्जुक का पूरक होता है|
(ix) क्षारको के बीच के हाइड्रोजन बन्ध डी.एन.ए. कुण्डली को स्थायित्व प्रदान करते है| उनका एक के ऊपर एक क्रम में व्यवस्थित होना भी दिकुण्डली सरंचना को स्थायी बनाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions