अथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
Text Solution
कारतूस. पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताएँ यह है-वजीर अली एक सच्चा देशभक्त और स्वाभिमानी सैनिक है। वह हिंदुस्तान को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों से नफरत करता है तथा किसी भी प्रकार से अंग्रेजों को हिंदुस्तान से भगा देना चाहता है। वजीर अली अत्यंत बीर एवं साहसी है। दुश्मन भी उसकी वीरता का लोहा मानते हैं। वह कर्नल कॉलिंज के खेमे में निडर भाव से जाकर उससे कारतूस लेकर चला आता है। बजीर आली एक कुशल और चतुर शासक है। उसने अपने पाँच महीने के शासन में अवध की रियासत को अंग्रेजी प्रभाव से स्वतंत्र कर दिया था। साथ ही आत्मविश्वासी भी हैं अंग्रेजी शक्ति से मुकाबला करने के लिए आत्मविश्वास रखते है।
Was this answer helpful?894
Updated on:21/07/2023