Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) वर्तमान समय में शाश्वत मूल्यों की क्या उपयोगिता है? 'गिन्नी का सोना' पाठ के आधार पर लिखिए।
(ख) तताँरा-वामीरों की त्यागभरी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
(ग) कलकत्ता वासियों के लिए 26 जनवरी, 1931 का दिन क्यों महत्वपूर्ण था ?

Text Solution
Verified by Experts

(क) जिन मूल्यों पर देश तथा काल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है उन्हें ही हम शाश्वत मूल्य कहते हैं। जैसे सत्य, अहिंसा, दया, त्याग एवं परोपकार आदि। वर्तमान समय में विकास से ही भ्रष्टाचार आदि बुराइयों का अंत सम्भव है।
इन्हीं लोगों को आज का समाज आदर्शवादिता के रूप में देखता है यथार्थ में जब चर्चा होती है तो इन्हीं के आदर्श बहुत पीछे छूट जाते हैं। इसलिए आदर्श समाज की स्थापना के लिए यह अनिवार्य है।
(ख) तताँरा-वामीरों की त्याग भरी मृत्यु से निकोबार में एक सुखद परिवर्तन यह हुआ कि निकोबार के लोग दूसरे गाँवों में भी वैवाहिक संबंध बनाने लगे थे। (ग)कलकत्ता वासियों के लिए 26 जनवरी 1931 का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। इस दिन को अमर बनाने के लिए सब अपने ऊपर लगे आरोप कि कलकत्ता में स्वतन्त्रता के लिए काम नहीं हो रहा है, को मिटाना चाहते थे।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions