निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मीराबाई ने श्रीकृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है? अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौन्दर्य का वर्णन 'पर्वत प्रदेश में पावस' के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।
(ग) छाया भी कब छाया को ढूंढने लगती है? 'बिहारी' के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
(क) मीराबाई श्रीकृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना करती हुई कहती हैं-हे प्रभु! जिस प्रकार आपने कई भक्तों को अनेक प्रकार से सहायता कर उनके दुःख को दूर किया है उसी प्रकार आप मेरी भी पीड़ा को दूर कर मुझे सांसारिक कष्टों से दूर करें वह कहती हैं कि आपने द्रौपदी का वस्त्र बढ़ाकर भरी सभा में उसकी लाज रखी। नरसिंह का रूप धारण करके हिरण्यकश्यप को मार कर प्रहलाद को बचाया था। मगरमच्छ ने जब हाथी के पैर को अपने मुंह में दबोच लिया तो उसे बचाया और उसकी पीड़ा को दूर किया था। उसी प्रकार मेरी भी सभी प्रकार की पीड़ाओं और बाधाओं को आप दूर करें।
(ख) .पर्वत प्रदेश में पावस.कविता के माध्यम से सुमित्रानंदन पंत ने पर्वतीय प्रदेश में वर्षा ऋतु के सौंदर्य का सुंदर चित्रण किया है। वर्षा ऋतु में पर्वतों पर हरियाली छा जाती है, सुंदर फूल खिल जाते हैं। नदी, तालाब, तलैया आदि पानी से भर जाते हैं। वर्षा के कारण पेड़ और पर्वत अदृश्य हो जाते हैं। पर्वत मानो पंख लगाकर कहीं उड़ गए हों तथा तालाबों से उठता हुआ कोहरा धुएँ की भौति प्रतीत होता है। पर्वतों से बहते हुए झरने मोतियों की लड़ियों से प्रतीत होते है। जब मौसम साफ होता है तो यह सब कुछ बड़ा सुंदर दिखाई देता है। आकाश में तेजी से इधर-उधर घूमते हुए बादल, अत्यंत आकर्षक लगते हैं। जलवाष्प रूपी धुएँ के छाने से तालाब जलता हुआ-सा प्रतीत होता है।
(ग) कवि का कहना है कि जेठ की दुपहरी की भयंकर गर्मी से त्रस्त होकर छाया भी छाया हने लगती है। वास्तव में ग्रीष्म के ज्येष्ठ मास की दोपहर में धूप इतनी प्रचंड होती है कि सिर पर आने लगती है। सूरज की किरणें जब एक सीध में होती हैं तब वस्तुओं की छाया छोटी होती जाती है। इसलिए कवि का कहना है कि जेठ की दुपहरी की भीषण गर्मी में छाया भी डरकर छाया ढूँढ़ने लगती है।
Topper's Solved these Questions
- HINDI (COURSE B 2019 )Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE B 2019 )Exercise:खण्ड .घ.
Explore 30 Videos
- HINDI (COURSE B 2019 )Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE B 2019 )Exercise:खण्ड .ख.
Explore 15 Videos
- HINDI (COURSE B 2019 )Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE B 2019 )Exercise:(खण्ड-ख)
Explore 2 Videos
- Hindi (Course A) SOLVED PAPER 2019Book:X BOARDSChapter:Hindi (Course A) SOLVED PAPER 2019Exercise:Hindi (Course A) 2019 (Delhi) Set-III खण्ड .ग.
Explore 14 Videos
- HINDI (COURSE B) 2015 Term IBook:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE B) 2015 Term IExercise:खण्ड .घ.
Explore 6 Videos
Similar Questions
छाया भी कब छाया को ढूँढ़ने लगती है? 'बिहारी' के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
View Solutionपर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौन्दर्य का वर्णन पर्वत प्रदेश में पावस के आधार पर कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
'आत्मत्राण कविता में कवि किससे और क्या प्रार्थना करता है?
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए :
'वह तोड़ती पत्थर' कविता में दीं स्त्री की वेदना को किस प्रकार उजागर किया है ?
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
बिहारी ने ईश्वर प्राप्ति में किन साधनों को साधक और किनको बाधक माना है?
View Solutionपर्वत प्रदेश में पावस कविता के आधार पर पर्वत के रूप-स्वरूप का चित्रण कीजिए।
View Solution'पर्वत-प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर पर्वत के रूप-स्वरूप का चित्रण कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
'कारतूरा'' पाठ में सआदत अली को किस प्रकार का व्यक्ति बताया गया है?
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए :
अहिंसा एक विज्ञान है इस विचार का पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए ।
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रकृति का वेश किस प्रकार बदल रहा है? पंत की कविता के आधार पर लिखिए।
View Solution

