Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए
(क) पहला सुख-निरोगी काया
आशय
व्यायाम और स्वास्थ्य
समाज को लाभ
(ख) मोबाइल फोन
लोकप्रियता
सूचना क्रांति
लाभ-हानि
(ग) एक ठंडी सुबह
कब, कहाँ
क्यों है याद
क्या मिली सीख

Text Solution
Verified by Experts

पहला सुख-निरोगी काया एक सुखमय जीवन को जीने के लिए 7 सुखों की आवश्यकता होती है जिसमें सबसे पहला व प्रमुख सुख निरोगी काया है। अगर हम इस पहले सुख से ही वंचित रहेंगे तो दुनिया का कोई भी सुख हमें आनंद नहीं दे पाएगा। इसीलिए कहा जाता है।
पहला सखनिरोगी काया
दूजा सुखघर में हो माया
तीजा सुख सुलक्षणा नारी
चौथा सुख हो घुत्र आज्ञाकारी
पाँचवाँ सुख हो सुन्दर वास
उठा सुख हो अच्छा पास
सातवाँ सख हो मित्र पनेरे और नहीं जगत में दुख बहुतेरे।
निरोगी काया के लिए सबसे पहले व्यायाम जरूरी है। प्रात: कालीन उठकर व्यायाम करना निरोगी कापा का पहला गुण है यदि व्यायाम सही है वो स्वास्थ्य अपने आप ठीक रहता है। एक अस्वस्थ व्यक्ति का मन मस्तिष्क स्वभाव सभी अस्त-व्यस्त रहते हैं। एक निरोगी व्यक्ति अपने जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोटी कमाने से लेकर विद्या अर्जित करने और कला कौशल क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। इसलिए निरोगी काया जीवन की प्रथम आवश्यकता है यदि व्यक्ति नीरोग है तो वह अपनी प्रसन्नता बनाये रह सकता है और दूसरों को भी बाँट सकता है। वो समाज, देश विकास कर सकता है जिसका निवासी स्वस्थ हो। स्वस्थ व्यक्ति एक स्वस्थ समाजकाव देश का निर्माण कर सकता है। जहाँ समाज को लाभ मिलेगा वहाँ समाज सुन्दर व स्वस्थ होगा। इसलिए कहा गया है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए।
(ख) मोबाइल फोन पिछले कुछ दशकों से हमारे रोजाना जीवन में बहुत तबदीली हुई है। रोज बाजार में नए-नए उत्पादन सामने आ रहे हैं जो हमारी जीवन शैली को तलदील कर रहे हैं नए उत्पादों में एक है मोबाइला। यह बिना जार के नैटवर्क से बुदा होता है। मोबाइल सीधा किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकता है जिसके पास मोबाइल है। इससे सारा संसार जैसे सकड़ सा गया है। अब यह बात सोचने की है कि मोबाइल फैशन का हिस्सा है या एक जरूरत है। आज संसार में इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसने तो लैपटॉप को भी पीछे छोड़ दिया है इसमें ऐसी ऐसी सुविधाएँ मिलने लगी है। यह बात सही है इस मोबाइल ने सूचना संचार के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रोति ला दी है। विज्ञान की इस तस्वकी से हम कहाँ से कहाँ तक पहुँच चुके हैं। बच्चों से बजगों तक के जीवन में एक रचनात्मक परिवर्तन ला दिया है। जो कुछ बचा था यो मोबाइल कम्पनियों ने पूरा कर दिया है। कुछ प्राइवेट कंपनियों के आगमन से प्रतिस्पर्धा की बाढ़ सी आ गई है। आज के स्मार्ट फोन का प्रयोग करके हमें ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा प्राप्त हुई है रेलवे रिकट, दवा, भोजन आदि सभी मोबाइल से घर बैठे मैंगवा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग में यू-ट्यूब, व्हाट्सएप से शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक परिवर्तन लाकर इस क्षेत्र में लगातार परिवर्तन आ रहे हैं। दूसरा शौपिंग के क्षेत्र में भी परिवर्तन आए हैं। फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसी कम्पनियों ने भयंकर परिवर्तन ला दिया है। नौकरियों के लिए भी मोबाइल महत्वपूर्ण साक्षिा हो रहा है। जिससे मोबाइल इन्टरनेट वरदान साबित हुआ है। लाभ के साथ-साथ इसकी हानियाँ भी उतनी अधिक है। समाज में आतंकवादी भी इससे शनि पहुँचा रहे है। विद्यार्थी भी अपना अधिक समय इस पर बिताते हैं इससे उनको शारीरिक हानियाँ बहुत अधिक बढ़ गयी है। मोबाइल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड से चोरी भी अधिक बढ़ गई है। आतंकी फोन पर बायरस व स्माभिंग आदि भेजकर गोपनीय जानकारी चोरी करके आपराधिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। निष्कर्ष रूप से हम कह सकते है कि मोबाइल के लाभ-हानि दोनों है।
(ग) एक ठंडी सुबह 25 दिसम्बर का दिन था। प्रात:काल सात बजे सोकर उठने पर मैंने महसूस किया आज की सुबह पहले से ठंडी है। खिड़की के बाहर देखा तो दूर-दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। चारों ओर कुहरा छाया हुआ था। मन न होते हुए भी मुझे बिस्तर से उठना पड़ा। नित्यकर्म से निपट कर गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकला। बाहर बर्फीली हवा चल रही थी। सड़क पर बर्फ भी जमी हुई थी। यह सब दिसम्बर के समय पा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का यह दृश्य था। इस ठंडी सुबह में बहुत ही बहुत कम लोग नजर आ रहे थे। पास की नहर भी जम गई थी पेडों के पत्तों पर बर्फ चमक रही थी। बर्फ के छोटे-छोटे कप सरजके हल्की किरणों से जगमगा रहे थे। चारों ओर निस्तब्धता छाई हुई थी। मेरा शरीर एक दम सुन्न सा पड़ गया था और कॉपने भी लगा था। सामान्य सदी में रहने वाले हम इतनी बर्फ वाली ठंड में जो कभी न देखी नही सही अब तक केवल सपनों आशाओं में कल्पना करते थे आज प्रत्यक्ष देखने व सहने से जीवन का आनन्द मिल रहा था तो आजका दिन यादती रहेगा ही। इस प्रकार के मौसम से सीख मिलती है कि जीवन के अनेक रंग हैं जिसका आनन्द भी उठाना चाहिए पर अपने स्वाथ्य को ध्यान में रखकर।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions