Doubtnut Promotions Sticky

26 जनवरी, 1931 में कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी"।

Text Solution
Verified by Experts

26 जनवरी 1931 का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया गया था। 4 बजकर 24 मिनट पर मॉन्यूमेंट के नीचे झंडा फहराने और स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पड़ने के लिए कोलकाता के अलग-अलग भागों से जुलूस आगे बढ़ रहे थे। इस वर्ष कलकत्तावासियों की भारी संख्या में भागीदारी थी। इस स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए, जुलूस निकाले गए, जनसभा करने लिए तथा झंडा फहराने के लिए अंग्रेजी सरकार द्व रा निषेधाज्ञा जारी किया गया था। मकानों पर भी झण्डे लगाये गये। इसके बावजूद लोगों ने सरकारी आदेश का उल्लंघन कर स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मोनुमेंट के नीचे झंडा फहराया गया और स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी गईं। पुलिस की लाठियाँ खाने और गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उनके जोश और उत्साह में कमी नहीं आई। लोग टोलियाँ बनाकर हजारों की संख्या में घूम रहे थे। कलकत्तावासियों का जुनून, संभाओं में उत्साह के साथ भाग लेना और जोश भरे माहौल के साथ-साथ बाजारों में भी सजावट की गई थी जिसे देखकर लगता था कि स्वतन्त्रता प्राप्त हो गई हो। लेखक ने डायरी में लिखा था, "आज जो बात थी वह निराली थी।"

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions