Doubtnut Promotions Sticky

गांधीजी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी, उदाहरण सहित इस बात की पुष्टि कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

गांधीजी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी, उदाहरण सहित इस बात की पुष्टि इस प्रकार कर सकते हैं -
(1) सर्वप्रथम गांधीजी ने नेतृत्व क्षमता का उदाहरण दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान प्रदर्शित किया। वहाँ रंग-भेद नीति के विरुद्ध आन्दोलन खड़ा करके सरकार को भी अपने कानून बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। । (2) भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की नींव उन्होंने अहिंसा नीति के माध्यम से हिलाकर रख दी थी। सन् 1942 का अंग्रेजों भारत छोड़ो. आन्दोलन में गांधीजी की नेतृत्व क्षमता का परिचय प्राप्त होता है। (3) सत्याग्रह आन्दोलन, बहिष्कार कार्यक्रम, दांडी यात्रा आदि आन्दोलन गांधीजी के नेतृत्व में पूर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप अंत में हमें स्वतन्त्रता प्राप्त हुई, जो प्रत्यक्ष रूप से गांधीजी की नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions