Doubtnut Promotions Sticky

उस प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे यह सिद्ध किया जा सका की डी. एन. ए. प्रतिकृतिकरण अर्द्धसरंक्षी होता है|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सन 1958 में मैथ्यू मेंसलसन तथा फ्रेंकलिन स्टॉल ने डी. एन. ए. के अर्द्ध-सरंक्षी प्रतिकृतिकरण का प्रायोगिकी प्रमाण प्रस्तुत किया| इस प्रयोग के अग्र चरण थे-
( i ) मेंसलसन व स्टॉल ने सर्वप्रथम जीवाणु ई. कोलाई को ऐसे माध्यम में सम्बर्धित किया जिसमे नाइट्रोजन का एकमात्र स्रोत नाइट्रोजन का एक समस्थानिक . 15 N था| यह . 15 N नाइट्रोजन का एक भारी समस्थानिक है| इन वैज्ञानिको ने इस हेतु माध्यम में . 15 N H 4 C l का प्रयोग किया | इस माध्यम पर जीवाणुओं की अनेक पीढ़ियों का सम्वर्धन करने से यह . 15 N जीवाणुओं की सभी नई बनी कोशिकाओं के डी.एन.ए. में अन्तनिर्हित हो गया|
ocr_image
अतः इस सम्वर्धन से प्राप्त सभी जीवाणुओं से केवल भारी डी.एन.ए. अणु ही प्राप्त हुए (ऐसे अणु जिनमे 15 N अन्तनिर्हित था)| भारी डी.एन.ए. अणु को सामान्य डी.एन.ए. से पृथक करने हेतु सीजियम क्लोराइड ( C s C l ) घनत्व प्रवणता अपकेन्द्रीकरण का प्रयोग किया गया|
( i i ) तत्पश्चात इन जीवाणुओं को ऐसे माध्यम में स्थानान्तरित किया गया, जिसमे नाइट्रोजन का एकमात्र स्रोत . 14 N ( . 15 N H 4 C l ) था| कोशिकाओं के गुणन प्रारम्भ करने पर मेंसलसन व स्टॉल ने विभिन्न समयान्तरालो पर जीवाणुओ के प्रदर्शन प्राप्त किए| अर्थात एक पीढ़ी के बाद, दो पीढ़ी के बाद , तीन पीढ़ी के बाद आदि | इनके डी.एन.ए. अणु प्राप्त कर सभी प्रदर्शो को अलग-अलग स्वतंत्र रूप से सीजियम क्लोराइड विलयन में अपकेन्द्रित किया| इससे उनके घनत्व का अलग -अलग निर्धारण किया जा सका|
( i i i ) . 15 N माध्यम में सम्बर्धित जीवाणुओं को . 14 N वाले माध्यम में स्थानान्तरित करने के ठीक एक पीढ़ी बाद ( 20 मिनट बाद) पृथककर उनसे डी.एन.ए. प्राप्त किया गया| इस डी.एन.ए. का घनत्व . 15 N तथा . 14 N धारी डी.एन.ए. के बीच का पाया गया| इसका अर्थ था की इस संकर डी.एन.ए. में एकरज्जुक 15 N वाला तथा एक नया संश्लेषित रज्जुक . 14 N वाला था | एक और पीढ़ी के बाद प्राप्त डी.एन.ए. में से आधा डी.एन.ए. से हल्का व आधा संकर प्रकार का था| इस प्रयोग से वह स्पष्ट हो गया की डी.एन.ए. प्रतिकृतिकरण अर्द्धसरंक्षी प्रकार का होता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions