Doubtnut Promotions Sticky

न्यूक्लियोसोम किसे कहते है ? डी एन ए कुंडली का पैकेजिंग समझाइए | न्यूक्लियोसोम का नामांकित चित्र बनाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लियोसोम मॉडल-मनुष्य की कायिक कोशिका में उपस्थित 46 क्रोमोसोम्स के डी.एन.ए. की कुल लम्बाई लगभग 22 मीटर होती है| डी.एन.ए. विशिष्ट पैकजिंग के कारण ही इतना लम्बा डी.एन.ए. अणु कुल 5nm व्यास के केन्द्रक से समा पाता है|
यूकैरियोटिक कोशिकाओं में धानवेशित क्षारीय प्रोटीन हिस्टोन पायी जाती है| यह डी.एन.ए. के सघनन में एक महत्वपूर्ण निर्माण सामग्री की भूमिका निभाती है|
हिस्टोन प्रोटीन क्षारीय अमीनो अम्ल, जैसे लाइसीन व आर्जीनीन से समृद्ध होने के कारण धनावेशित होती है| यह प्रोटीन आठ अणुओ की एक इकाई के रूप में संगठित होकर हिस्टोन ऑक्टेमर के रूप में पाई जाती है| इस धनावेशित हिस्टोन अष्टक के चारो ओर ऋणवेशित डी.एन.ए. अणु लिपटकर न्यूक्लियोसोम नामक रचना बनाता है | इस न्यूक्लियोसोम की ओर हिस्टोन ऑक्टेमर बनाता है| एक प्रारूपिक न्यूक्लियोसोम में 200bp (क्षारक युग्म) लम्बा डी.एन.ए. होता है| हिस्टोन अष्टक के निर्माण में 2 अणु हिस्टोन H2A के 2 अणु हिस्टोन H2B के 2 अणु हिस्टोन H3 के व दो अणु हिस्टोन H4 के भाग लेते है| दो नजदीकी न्यूक्लियोसोम इकाइयों को जोड़ने वाला (उनके बीच में स्थित) डी.एन.ए. लिंकर डी.एन.ए. या स्पेसर डी.एन.ए. कहलाता है| हिस्टोन H1 न्यूक्लियोसोम डी.एन.ए. के बाहर अर्थात लिंकर डी.एन.ए. से जुडी होती है| इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखने पर न्यूक्लियोसोम क्रोमोटिन धागो पर माला के मनको के रूप में दिखाई पड़ते है| यह संगठित होकर सोलीनाइड बनाते है जो अधिक कुण्डलन द्वारा क्रोमोडिन तन्तु का निर्माण करते है| यही सघनित होकर मोटे क्रोमोटिड का रूप ले लेते है| क्रोमोटिन के निर्माण में कुछ गैर - हिस्टोन गुणसूत्रीय प्रोटीन्स की भी आवश्यकता होती है| क्रोमोटिन यूक्रोमेटिन व गहरे रंजित होने वाले असक्रिय हेटेरोक्रोमोटिन के रूप में पाया जाता है|
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions