Doubtnut Promotions Sticky

D.N.A प्रतिकृति क्या है? इसकी विधि लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

D.N.A प्रतिकृति
डी.एन.ए. अणु का दिगुणन अर्थात 'कॉपी' निर्माण ही डी.एन.ए. प्रतिकृति कहलाता है | प्रोकैरियोटिक व यूकैरियोटिक दोनों प्रकार की कोशिकाओं में DNA प्रतिकृतिकरण DNA निर्भर DNA पॉलीमरेज एंजाइम की सहायता से होता है|
डी.एन.ए. प्रतिकृति अर्द्धसरंक्षी प्रकार का होता है| इसका अर्थ है की एक दिकुण्डली DNA अणु से दो समान प्रकार के DNA अणुओ का निर्माण होता है| नए बने प्रत्येक DNA अणु में एक कुण्डली मूल (जनन) DNA की तथा दूसरी कुण्डली (स्ट्रैण्ड) नव संश्लेषित होती है |
DNA प्रतिकृति क्रियाविधि - DNA प्रतिकृति एक जटिल क्रिया है जिसके प्रमुख पद निम्न है-
(1) प्रतिकृति का प्रारम्भ- प्रोकैरियोटिक कोशिका में प्रतिकृति केवल एक स्थान से प्रारम्भ होती है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में प्रतिकृतिकरण अनेक स्थानों पर एक साथ सम्पन्न होता है|
इसमें अनेक एंजाइम , प्रोटीन, डी.एन.ए. इकाई (डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइड) व ऊर्जा आदि की आवश्यकता होती है|
(2) DNA अणु का विकुण्डलंन - हेलीकेज एंजाइम DNA अणु के विकुंडलन में सहायक होते है| DNA के दोनों कुण्डलियों के अलग होने से इसमें Y के आकर का स्थान बन जाता है जिसे प्रतिकृति विशाख कहा जाता है| अलग हुए स्ट्रैण्ड में वलयन रोकने हेतु टोपोआइसोमरेज एंजाइम इसे अनेक स्थानों पर काट कर पुनः जोड़ देता है|
(3) प्राइमर का बनना - RNA का एक छोटा-सा खण्ड एक RNA प्राइमर की भाँति कार्य करता है| यह DNA प्रतिकृति के प्रारम्भ हेतु आवश्यक होता है| क्योकि इसी से DNA अणु का नव संश्लेषण प्रारम्भ होता है|
(4) नए स्ट्रैण्ड का बढ़ना - DNA प्रतिकृति में DNA के दोनों स्ट्रैण्ड भाग लेते है| DNA पॉलीमरेज एंजाइम केवल 5'3' दिशा में न्यूक्लिओटाइड खण्डो को जोड़ता है | चूँकि DNA अणु के दो स्ट्रैण्ड प्रति समानान्तर होते है अतः एक स्ट्रैण्ड का संश्लेषण सतत रूप से होता है, यह लीडिंग स्ट्रैण्ड कहलाता है| दूसरे स्ट्रैण्ड में संश्लेषण असतत होता है| इसे लैगिंग स्ट्रैण्ड कहा जाता है| इसमें अनेक RNA प्राइमर की आवश्यकता होती है| छोटे-छोटे आकोजाकी खण्ड DNA लाइगेज की सहायता से जुड़ जाते है| संश्लेषण में प्रयुक्त डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिओटाइड के फास्फेट बंध आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते है| पुरे जीवोम का प्रतिकृतिकरण एक साथ होता है| डी.एन.ए. पॉलीमरेज ग्रुफ रीडिंग का भी कार्य स्वयं करता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions