Doubtnut Promotions Sticky

निम्न का संक्षिप्त वर्णन कीजिए -
अनुलेखन

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अनुलेखन- डी.एन.ए. टेम्पलेट से आर.एन.ए. अणु का निर्माण ही अनुलेखन कहलाता है | इस प्रक्रिया में दिरज्जुकी डी.एन.ए . अणु का 3'5' दिशा वाला एकरज्जुक टेम्पलेट का कार्य करता है जबकि दूसरा रज्जुक कोडिंग रज्जुक कहलाता है| टेम्पलेट रज्जुक पर डी.एन.ए. निर्भर आर.एन.ए. पॉलीमेरज एंजाइम आर.एन.ए. का संश्लेषण करता है| इस प्रक्रिया में डी.एन.ए. की अनवांशिक सूचना आर.एन.ए. को स्थानान्तरित हो जाती है| कोडिंग रज्जुक इसमें भाग नहीं लेता| लेकिन इसके ही सन्दर्भ स्थलों का अनुलेखन इकाई के सन्दर्भ में प्रयोग होता है| जैसे डी.एन.ए. के 5' सिरे की ओर प्रमोटर फिर सरंचनात्मक जीन तथा 3' सिरे की ओर समापन होता है| अनुलेखन प्रक्रिया में आर.एन.ए. पॉलीमेरज के साथ-साथ कुछ आरम्भन कारको, ऊर्जा, न्यूक्लियोटाइडस व समापन कारको आदि की आवश्यकता होती है| इनमे से अनेक घटक आर.एन.ए. पॉलीमेरज की उपइकाई के रूप में ही कार्य करते है|
प्रोकैरियोटिक कोशिका में तीनो प्रकार के आर.एन.ए. के निर्माण हेतु सिर्फ एक ही प्रकार का आर.एन.ए. पॉलीमेरज पाया जाता है| जबकि यूकैरियोटिक कोशिका में तीन विभिन प्रकार के आर.एन.ए. पॉलीमेरज (I,IIIII) क्रमशः rRNA, mRNAtRNA के अनुलेखन हेतु उत्तरदायी होते है|
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions