Doubtnut Promotions Sticky

डी. एन. ए. अगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

डी. एन. ए. अगुलिछापी - किन्ही दो व्यक्तियों के डी.एन.ए. अनुक्रमों की तुलना करने का एक त्वरित , सरल , प्रमाणिक व विश्वसनीय उपाय डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग है| यह तकनीक व्यक्तियों में डी.एन.ए. स्तर पर पाई जाने वाली विभन्नताओ की पहचान करने की तकनीक है|
डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग का सिंद्धात - व्यक्तियों में वेरिएविल नम्बर टेंडम रिपीट के रूप में पाई जाने वाली अनुवांशिक बहुरूपता का विश्लेषण ही इस तकनीक का आधार है| वी एन टी आर लम्बाई में भिन्नता प्रदर्शित करने वाले जीनोम के वह स्थान है जहाँ छोटा अनुक्रम एक के बाद एक के क्रम के रूप में दोहराया जाता है| यह विविधता एक एलिल के रूप में वंशागत होती है| इसके द्वारा इस व्यक्ति की या उसके माता-पिता या सगे सम्बन्धियों की पहचान सुनिश्चित की जाती है|
डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग तकनीक की प्रक्रिया- इसके निम्न पद है-
(i) डी.एन.ए. को पृथक करना|
(ii) डी.एन.ए. को रेस्ट्रिक्शन एंजाइम द्वारा खण्डो में तोडना |
(iii) इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा डी.एन.ए. खण्डो का पृथक्क़रण |
(iv) पृथक्कित खण्डो को सदर्न ब्लाटिंग द्वारा नाइट्रोसेल्युलोज (नायलॉन) झिल्ली पर स्थानान्तरित करना|
(v) चिहित वी एन टी आर खोजी द्वारा संकरण |
(vi) संकरित भागो की आटोरेडियोग्राफी द्वारा जाँच
डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग की उपयोगिता -
(i) इस तकनीक का प्रयोग अपराध विज्ञानं में अपराधी/पीड़ित की पहचान सुनिश्चित करने हेतु किया जाता है| इस हेतु उनकी रक्त कोशिका हेयर फालिकिल,त्वचा , लार आदि से प्राप्त DNA करते है|
(ii) अनुवांशिक विविधता के निर्धारण हेतु जैनेटिक प्रोफाइल का प्रयोग किया जाता है|
(iii) डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग पैत्रिकता विवादों को हल करने का विश्वसनीय उपाय है|
(iv) इस तकनीक का प्रयोग जैव विकाश , मानव इतिहास की खोज जनसंख्या अध्ययन आदि में भी किया जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions