Doubtnut Promotions Sticky

मीराबाई की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

मीराबाई की भाषा-शैली भक्ति दैन्य और माधुर्यभाव की है। इन पर योगियों, संतों और वैष्णव भक्तों का सम्मिलित प्रभाव है। मीरा के पदों की भाषा में राजस्थानी, ब्रज और गुजराती का मिश्रण पाया जाता है। पंजाबी, खड़ी बोली और पूर्वी भाषा के प्रयोग भी मिल जाते हैं। मीराबाई में अभूतपूर्व काव्य क्षमता थी जिसमें ब्रजभाषा, राजस्थानी, गुजराती भाषा के शब्दों का मिश्रण दिखायी देता है। मीराबाई के पदों ने जन सामान्य को अधिक प्रभावित किया क्योंकि उन्होंने अपने मन के भावों को सीधे सरल शब्दों में व्यक्त किया है। इनके पद गेय एवं संगीतात्मकता शैली से युक्त हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions