जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित है (i)जन्म दर- यह वृद्धि का एक प्रमुख घटक है एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है। उसे जन्म दर' कहते हैं भारत में हमेशा जन्म दर मृत्यु दर से अधिक रही है। (ii) मृत्यु दर एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को मृत्यु दर' कहते हैं। मृत्यु दर में तेज गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। (iii) प्रवजन- प्रवजन जनसंख्या परिवर्तन का एक प्रमुख घटक है लोगों का एक क्षेत्र से दूसरी क्षेत्र में चले जाने को प्रवजन कहते हैं। यह केवल जनसंख्या के आकार को प्रभावित नहीं करता बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या की संरचना को प्रभावित करता है।

Was this answer helpful?734
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न