Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या वृद्धि : एक जलंवत समस्या

Text Solution
Verified by Experts

जनसंख्या वृद्धि
एक ज्वलन्त समस्या भारत 134 करोड़ जनसंख्या वाला विशाल देश है। भारत की अनेक समस्याओं में बेहताशा जनसंख्या वृद्धि एक ज्वलन्त व विकराल समस्या है। इसी कारण भारत आज तक गरीबी व बेरोजगारी से उबर न सका। जनसंख्या वृद्धि देश की आर्थिक विकास में बाधा है। इसलिए यह चिन्ता का विषय है। भारत में जनसंख्या वृद्धि के अनेक कारण हैं, लड़कियों का कम आयु मैं विवाह, पुत्ररत्न की लालसा, भाग्यवादी दृष्टिकोण.गर्म जलवायु तथा अशिक्षा प्रमुख हैं भारत के धार्मिक और सामाजिक परिवेश में विवाह एवं तत्पश्चात् जल्दी से जल्दी सन्तान का जन्म यह एक कर्तव्य व पर्व का रूप समझा जाता है। पुत्ररत्न की प्राप्ति को वंश का कर्णधार मानकर उत्सव का आयोजन किया जाता है भारत में संतान को भगवान की देन मानते हैं। उसकी उत्पत्ति में किसी प्रकार का हस्तक्षे, पाप समझा जाता है । भारत में संयुक्त परिवार प्रणाली के कारण गाँवों में अधिक संतान उत्पन्न होती है। इस जनसंख्या विस्फोट के अनेक दुष्परिणाम सामने आये हैं जैसे देश की प्रगति में बाधा, लोगों का निम्न जीवन-ल्तर बने रहना, खाद्यान्न उत्पादन पर दबाव, उद्योग-धन्धों का विस्तार न होना, सकल घरेलू उत्पाद में कमी, जन-साधारण के आय में कमी, निर्धनता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महँगाई इत्यादि है। इससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाती है, राष्ट्रीय चरित्र की क्षति होती है व नैतिकता का पतन होता है। अधिकांश जनसंख्या कृषि पर आधारित होने की वजह से खेत में इतने लोगों का पोषण करने में समर्थ नहीं है।
भारत में बच्चे व माँएं कुपोषण का शिकार हैं, अधिक संतान उत्पन्न करने की लालसा में माँ और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसका असर देश की कार्य-क्षमता पर पड़ता है। भारत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की लोगों की संख्या अधिक है।
जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगना अनिवार्य है। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। जन-संचार माध्यमों तथा समाज-सेवी संस्थाओं के माध्यम से परिवार नियोजन का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। लड़का-लड़की की विवाह आयु क्रमश: २१ वर्ष व १८ वर्ष कर दी गई है। 'बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ' 'बच्चे सिर्फ दो' छोटा परिवार सुखी परिवार' ऐसे अनेक योजनाओं से सरकार जनसंख्या पर नियन्त्रण करने का प्रयास कर रही है। आगनबाड़ी कार्यक्रमों के तहत बच्चों के जन्म में फासला रखने के उपाय बताये जा रहे हैं। जनसंख्या नियन्त्रण कानून द्वारा नहीं बल्कि जन-जागरण तथा शिक्षा द्वारा ही सम्भव है। राष्ट्रहित में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि बह इस सगस्या के प्रति जागरूक होकर परिवार नियोजन अपनाये।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions