Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए :
बड़े भाई साहब के कुछ कथनों से तत्कालीन शिक्षा-व्यवस्था के कुछ विशेष पहलुओं पर प्रकाश पड़ता है उनका उल्लेख करते हुए लिखिए कि आज की शिक्षण-व्यवस्था में किसी प्रकार के परिवर्तन आप पाते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

बड़े भाई साहब के कुछ कथनों से तत्कालीन शिक्षा-व्यवस्था के निम्न विशेष पहलुओं पर प्रकाश पड़ता है। उनके अनुसार तत्कालीन शिक्षा प्रणाली में केवल रटंत व्यवस्था है। यह विद्यार्थियों को प्रतिभा को कुंठित कर देती है। एक निबंध लिखने के लिए चार-चार पन्नों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रणाली में विदेशी भाषा अंग्रेजी का प्रयोग किया जाता है। अन्य विषयों का अध्ययन अध्यापन अंग्रेजी में ही किया जाता है। उस समय की शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी कमी बच्चों को खेल-कूद के लिए समय नहीं दिया जाना है। पूरी शिक्षा व्यवस्था पुस्तकीय ज्ञान पर आधारित है। आज की शिक्षा-व्यवस्था पढ़ो और बढ़ो के आधार पर है। इसमें कौशल के विकास के खेल-कूद को भी पूरा महत्व दिया जाता है। इसके द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions