Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए :
'बड़े भाई साहब' पाठ में लेखक ने समूची शिक्षा के किन तौर-तरीकों पर व्यंग्य किया गया है? क्या आप उनके विचारों से सहमत हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

बड़े भाई साहब पाठ में लेखक ने समूची शिक्षा के अनेक तौर-तरीकों पर व्यंग्य किया है। इस शिक्षा प्रणाली में केवल रटंत व्यवस्था है। यह विद्यार्थियों की प्रतिभा को कुंठित कर देती है। इसमें विषयों का विस्तार है, एक निबंध लिखने के लिए चार-चार पन्नों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रणाली में विदेशी भाषा अंग्रेज़ी का प्रयोग किया जाता है। अन्य विषयों का अध्ययन-अध्यापन अंग्रेज़ी में ही किया जाता है। इस शिक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी कमी इसमें बच्चों को खेल-कूद के लिए समय नहीं दिया जाता है। पूरी शिक्षा व्यवस्था पुस्तकीय ज्ञान पर आधारित है। बच्चे पुस्तकीय ज्ञान के बोझ से दबे रहते हैं अत: उनमें व्यावहारिकता का समावेश हो ही नहीं पाता है। इस प्रकार में लेखक के विचारों से पूरी तरह सहमत हूँ।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions