Doubtnut Promotions Sticky

बड़े भाई साहब' कहानी के आधार पर लगभग 100 शब्दों में लिखिए की लेखक ने समूची शिक्षा प्रणाली के किन पहलुओं पर व्यंग्य किया है? आपके विचारों से इसका क्या समाधान हो सकता है ? तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

बड़े भाई साहब. पाठ में लेखक ने समूची शिक्षा के निम्न . तौर-तरीकों पर व्यंग्य किया है
(i) इस शिक्षा प्रणाली में अंग्रेजी शिक्षा पर बहुत अधिक बल दिया जाता है। इसके बिना बालक का पूरा विकास नहीं हो पाता है।
(ii) इस प्रणाली में रटंत विद्या को बढ़ावा दिया जाता है, जो बालक के स्वाभाविक विकास के विपरीत है।
(iii) इस शिक्षा प्रणाली में बीजगणित और रेखागणित को समझना लोहे के चने चबाने जैसा है।
(iv) इस शिक्षा में इंग्लैंड का इतिहास पढ़ना जरूरी है। वहाँ के बादशाहों के नाम याद रखना आसान नहीं है। इसका कोई लाभ भी नहीं है।
(v) इस शिक्षा प्रणाली में बे-सिर-पैर की बातें पढ़ाई जाती हैं जिसका कोई लाभ नहीं है।
(vi) छोटे-छोटे विषयों पर लंबे-चौड़े निबंध लिखने को कहा जाता है। हम लेखक के विचारों से सहमत हैं क्योंकि इस प्रकार की शिक्षा प्रणाली में बालकों की मौलिकता नष्ट हो जाती है, उसका स्वाभाविक विकास नहीं हो पाता।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions