Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
लड़कियों की शिक्षा
• समाज में लड़कियों का स्थान
• शिक्षा की अनिवार्यता और बाधाएँ
• सबका सहयोग

Text Solution
Verified by Experts

जहाँ तक शिक्षा का प्रश्न है, वह तो लड़कों की हो या लड़कियों की, दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। शिक्षा का कार्य तो व्यक्ति के विवेक को जगाकर, उसे सही दिशा प्रदान करना है, परन्तु फिर भी भारत जैसे विकासशील देश में लड़कियों की शिक्षा का महत्व इसलिए अधिक है कि वे देश की भावी पीढ़ी को योग्य बनाने के कार्य में उचित मार्ग दर्शन कर सकती हैं एक शिक्षित और विकसित मन-मस्तिष्क वाली नारी अपनी आय, परिस्थिति, घर के प्रत्येक सदस्य की आवश्यकता आदि का ध्यान रखकर उचित व्यवस्था एवं संचालन कर सकती है। इसलिए आज लड़कियों को शिक्षित किया जाने लगा है। स्त्री-शिक्षा के आँकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। स्त्री शिक्षा के महत्व को लोगों ने सहर्ष स्वीकारा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions