निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
अपनी भाषा प्यारी भाषा
• अपनी भाषा का परिचय
• प्यारी क्यों है?
• अन्य भाषाओं से मेल

Text Solution
Verified by Experts

हर देश की अपनी भाषा होती है। भाषा के माध्यम से ही हम एक दूसरे की बातों और विचारों को समझ और समझा पाते हैं। भारत देश में वैसे तो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं पर "हिन्दी" हमारे देश की अपनी और प्यारी भाषा है। हिन्दी भाषा को 14 सितम्बर के दिन दुल्हन की तरह सजाया, धजाया और मनाया जाता है। इस दिन प्रतिवर्ष हम हिन्दी दिवस मनाते हैं। हिन्दी भाषा है भावनाओं की। भारत की संस्कृति और परंपराओं की इसलिए यह भाषा,एक प्यारी भाषा का दर्जा पाने की हकदार है। हिन्दी अपने आप में एक मिलनसार और विशाल हृदय वाली भाषा है, जिसने अन्य अनेक भाषाओं को भी व्यापक रूप मे अपने शब्दकोश में समाहित किया हुआ है। हिन्दी हमारे देश की जन सम्पर्क की भाषा है और भारतीयों के दिल में रची-बसी भाषा है
गूंज उठे भारत की धरती, हिन्दी के जय गानों से।
पूजित पोषित परिद्धित हो, बालक वृद्ध जवानों से।"

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions