Doubtnut Promotions Sticky

विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
लड़का-लड़की एकसमान
* ईश्वर की देन
* भेदभाव के कारण
* दृष्टिकोण कैसे बदलें

Text Solution
Verified by Experts

लड़का-लड़की एकसमान
लड़का-लड़की जब होगा एक समान, तब भारत बनेगा महान। वास्तव में लड़कों और लड़कियों के प्रति हमारे देश में समान रूप से व्यवहार नहीं किया जाता है। नगरीय क्षेत्र में कुछ हद तक समानता है भी परंतु प्रामीण क्षेत्रों में लड़का-लड़की में आकाश-पाताल का अंतर समझा जाता है। निरक्षरता, लिंग गलत व्याख्या, महिलाओं के प्रति पुरुष की भावना, चेतना की कमी आदि लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने में हमारी असफलता के लिए जिम्मेदार है। हमारे देश में महिलाओं को कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। कुछ परिवारों में लिंग भेदभाव के परिणामस्वरूप ने शिक्षा से वंचित हैं। समाज और राष्ट्र के विकास के लिए हमें लड़कियों के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। महिलाओं को ठीक से शिक्षित और नियोजित किया जाना चाहिए। उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उचित सम्मान और क्षमता दी जानी चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions