Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
देशाटन
क्या और क्यों
शैक्षिक महत्त्व
साधन और सुविधा

Text Solution
Verified by Experts

देशाटन
"देशाटन" देश का भ्रमण करना है। जब हम देश का भ्रमण करके वहाँ की स्थिति को, यहाँ के उद्योगों को, बाजार को, नदियों अथवा समुद्र को, वहाँ के वातावरण को अपनी आँखों से देखते हैं तब इसे देशाटन कहा जाता है। देशाटन की उपयोगिता सर्वविदित है। इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है, अनुभव से संसार का दायरा विस्तृत होता है तथा मनोरजन होता है। देशाटन करके हम दुनिया की हर चीज को खुली आँखों से प्रत्यक्ष देखते हैं। किताबों के पढ़ने मात्र से हमारा ज्ञान अधूरा रह जाता है। इसके लिए विभिन्न साधन अपनाने होते हैं। हम हवाई यात्रा, रेल यात्रा, बस यात्रा, निजी वाहन का प्रयोग कर सकते हैं और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए पैदल चलकर भी यात्रा कर सकते हैं। देशाटन को उस देश की सरकार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आजकल की सरकारे इसे बढ़ावा भी दे रही हैं। अलग से पर्यटन मंत्रालय बनाया गया है, पर अभी कई तरह की सुविधाओं का अभाव है। पर्यटन पर आये यात्रियों को अधिक सुविधाएँ प्रदान की जानी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions