लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए :
कबीर के दोहे के आधार पर कस्तूरी की उपमा को स्पष्ट कीजिए। मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

.कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढे बन माँहि. कवि कहते हैं कि मृग की नाभि में कस्तूरी रहता है जिसकी सुगंध चारों ओर फैलती है। मृग इससे अनजान हो पूरे वन में कस्तूरी की खोज़ में मारा-मारा फिरता है। इस साखी में कबीर ने हिरण को उस मनुष्य के समान माना है जो ईश्वर की खोज में दर-दर भटकता है और कस्तूरी को मनुष्य के हृदय में रहने वाले राम (ईश्वर) के समान माना है। कवि कहते हैं कि ईश्वर तो हम सबके हृदय में निवास करते हैं लेकिन हम उस बात से अनजान होकर ईश्वर की खोज में व्यर्थ धार्मिक स्थलों के चक्कर लगाते रहते हैं। मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति के लिए अपने को नियंत्रित कर पवित्र और सादगी के भाव से ध्यान लगाना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions