Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
'कर चले हम फिदा' नामक गीत के आधार पर सैनिक जीवन की चुनौतियों का वर्णन कीजिए। सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?

Text Solution
Verified by Experts

जिस प्रकार एक सैनिक का जीवन आम भारतीयों के जीवन से पूर्णतः अलग होता है उसी प्रकार उसके जीवन की चुनौतियाँ भी सामान्य आदमी के जीवन से भिन्न होती हैं। एक सैनिक अपने देश पर बलिदान होने के लिए तत्पर रहता है। जब हम अपने घरों में सो रहे होते हैं, तब वह सीमा पर दुश्मनों का सामना कर रहा होता है। युद्ध के क्षेत्र में सैनिक कभी पीठ नहीं दिखाता। वह सदैव दुश्मनों पर हावी रहता है। सैनिकों के जीवन का कोई भरोसा नहीं होता कि कब मौत आ जाए। सैनिक न केवल युद्ध के मैदान में बल्कि देश पर आने वाली अन्य विपदाओं जैसे- बाढ़, भूकम्प, तूफान, दुर्घटना आदि में भी सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्हें कभी आराम नहीं मिलता है। देश पर किसी भी प्रकार का संकट गहराता है, सबसे पहले सैनिकों को याद किया जाता है। सैनिकों में देश-प्रेम इतना प्रबल होता है कि वह अपने परिवार को छोड़कर देश के लिए वर्षों तक देश की सीमा पर रहता है। उसके लिए ठण्ड या गर्मी कोई महत्व नहीं रखती। धूप, बारिश और बर्फ का सामना करते हुए भी वे देश की रक्षा करते हैं।
सैनिकों के रहने के लिए सही सुविधाएँ नहीं होती हैं और न ही मन पसंद खाना मिलता है। उनके जीवन में सुख और दुःख का भी महत्व नहीं होता है। उनके लिए देश ही सर्वस्व है। सैनिकों का व्यक्तिगत जीवन नहीं होता वे देश के लिए जीते और देश के लिए मरते हैं। आज हम जीवित हैं, उत्सव मना रहे हैं, व्यापार और व्यवसाय कर रहे हैं तो इसका एक कारण हमारे देश के सैनिक हैं जिनके परम त्याग से यह देश फल-फूल रहा है। अतः हमें मिलकर सैनिकों के जीवन की चुनौतियों को कम करने का प्रयास करना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions