Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
सीमा पर भारतीय सैनिकों के द्वारा सहर्ष स्वीकारी जा रही कठिन परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए और प्रतिपादित कीजिए कि 'कर चले हम फिदा' गीत सैनिकों के हृदय की आवाज़ है।

Text Solution
Verified by Experts

सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा सहर्ष स्वीकारी जा रही कठिन परिस्थितियाँ भी उनके जज्बे को रोक नहीं सकती सैनिक अपने अदम्य साहस व शक्ति से देश की रक्षा के लिए प्राकृतिक व मानवजनित की अनेक चुनौतियों (आपत्तियों) का सामना करते हैं। वे भीषण गर्मी, सर्दी, वर्षा, अथवा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में अड़े रहकर देश रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। सीमा पर खड़े दुश्मन उन्हें परास्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ते पर हमारे वीर सैनिक दुश्मन की हर चाल को काटते हैं। सैनिक अपने प्रशिक्षण काल से लेकर देश सेवा के आखिरी दिन तक चुनौतियों का मुकाबला करते हैं। वास्तव में चुनौतियों का मुकाबला करने का दूसरा नाम सैनिक है। बलिदान होने वाले वीर सैनिक बाकी देशवासियों से यह अपेक्षा कर रहे हैं कि वे अब बलिदान के पथ को सूना नहीं रहने देंगे। इसलिए उन्हें प्रत्येक देशवासियों से कुछ आशाएँ है, अपेक्षाएं है कि उनके इस संसार से विदा हो जाने के बाद भी वे देश की आन, बान, शान पर आँच नहीं आने देंगे, बल्कि समय आने पर अपना बलिदान देकर देश की रक्षा करेंगें।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions