Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए :
जापान में अस्सी प्रतिशत लोगों में मनोरुग्णता के कारणों को समझाते हुए लिखिए कि इस संदर्भ में चा -नो -यू की परंपरा को एक बड़ी देने' क्यों कहा गया

Text Solution
Verified by Experts

जापानी लोगों की मनोरूग्णता का कारण जापानियों द्वारा क्षमता से अधिक तेजी से काम करना बताया गया है। अमेरिका से आर्थिक प्रतिस्पर्धा के चलते उस देश के लोग एक महीने का काम एक दिन में करने का प्रयास करते हैं। वे लोग चलते नहीं भागते हैं, बोलते नहीं बक-बक करते हैं। : इन कारणों से वे मानसिक रूप से बीमार रहने लगे हैं। इस बीमारी को दूर करने के लिए जापानियों की .चा-नो-यू. की परंपरा सबसे बड़ी देन है। इसे .टी-सेरेमनी. भी कहते हैं। जहाँ चाय पिलाई जाती है वह स्थान पर्णकुटी जैसा सुसज्जित होता है। प्राकृतिक ढंग से सजे इस छोटे से स्थान में केवल तीन लोग बैठकर चाय पी सकते हैं। इसमें शांति ही मुख्य है। उनके लिए तनाव से का यह एकमात्र उपाय है। वास्तव में मानव को भूत और वर्तमान की चिंता छोड़ केवल वर्तमान में जीवन यापन करना चाहिए। वर्तमान ही सत्य है अन्य सब मिथ्या।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions