Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 60-70 शब्दों में उत्तर लिखिए :
अपने जीते जी ही अपनी धन-संपत्ति को हड़पने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्र और दाँव-पेच देखकर हरिहर काका पर क्या बीती होगी, कल्पना के आधार पर लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

अपने जीते जी ही अपनी धन संपत्ति को हड़पने के लिए रचे जा रहे षडयंत्र और दाँव-पेंच देखकर हरिहर काका अत्यंत निराश और हताश हो गए थे। हरिहर काका को परिवार व ठाकुरबाड़ी दोनों से धोखा मिला। सभी उनकी ज़मीन-जायदाद को हड़प लेना चाहते थे। किसी को उनकी भावनाओं की कद्र नहीं थी। यह सब देखकर उनका मन बुरी तरह से आहत हो गया होगा। इसका कारण वर्तमान समय में एक रिश्तों में स्वार्थ और लालच का बढ़ना है। उन्होंने अपने मन में अवश्य सोचा होगा कि अब परिवार में प्रेम, सेवा, त्याग, सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्य समाप्त हो गए हैं और समाज में फैली इस समस्या के समाधान का यही उपाय है कि मानवीय मूल्यों की स्थापना होनी चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions