Doubtnut Promotions Sticky

विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
हमारी मेट्रो
* भारत की प्रगति का नमूना
* लोकप्रियता के कारण
* मेट्रो का विस्तार

Text Solution
Verified by Experts

हमारी मेट्रो
महानगरों का जीवन बहुत जटिल होता है। इसके निवासियों को रोज़ लंबी दूरियाँ तय करनी पड़ती हैं। इसके लिय मैट्रो रेल का आविष्कार हुआ। मेट्रो रेल यह लोगों को सफर करने के लिए बहुत अत्याधुनिक साधन है। दिल्ली की जनसंख्या को देखकर मेट्रो की शुरूआत की है। लोगों को इसको सुविधा मिलने से धन, समय, और श्रम की बचत होने लगी। इसकी वज़ह से सड़क यातायात कम हो गया।
देश में मेट्रो रेल की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दिसंबर 2002 को की थी। मेट्रो रेल महानगरों के यातायात का तीव्रतम साधन है इसके मार्ग सुरक्षित तथा अबाधित हैं इनके मार्ग में कहीं कोई रेलवे फाटक या अन्य अवरोध नहीं आता। इसलिए मैट्रो रेल हर दो-तीन मिनट बाद आती है और यात्रियों को अपने लक्ष्य तक ले जाती है यह आधुनिक साज-सज्जा से युक्त है। मैट्रो के कारण सड़क के वाहनों की कमी हो गई एवं प्रदूषण भी कुछ हद तक सीमित हो गया। मेट्रो रेल के अंदर पूर्ण रूप से साफ-सफाई की जाती है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित होती है। इसमें सभी आसानी से सफर कर पाते हैं। बस की तरह धूल और भीड़ नहीं होती। मेट्रो अन्य वाहनों से सस्ती पड़ती है। इसमें सी.सी.टी.वी कैमरे होते हैं। यात्रियों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम होता है। इस रेल से सफर करने वालों को टोकन या स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करना पड़ता है। भारत में कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और चेन्नई में मैट्रो ट्रेनें चलती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions