| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (9 JAN, SHIFT-II) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
दो समतल दर्पणों (`M_(1)` तथा `M_(2)`) को परस्पर ऐसे कोण पर रखा गया है, जिससे प्रकाश की एक किरण जब `M_(2)` के समान्तर जाती हुई `M_(1)` पर आपतित होती है, तो अन्ततः वह `M_(2)` से `M_(1)` के समान्तर परावर्तित होती है। दर्पणों के बीच के कोण का मान होगा
लम्बाई L के दो एकसमान चालक तारों में से एक को वृत्ताकार वलय की आकृति में लाया जाता है तथा दूसरे को N एकसमान फेरों की वृत्ताकार कुण्डली में मोड़ा जाता है। यदि दोनों से एक ही धारा प्रवाहित की जाती है, तो वलय तथा कुण्डली के केन्द्रों पर उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र क्रमश: `B_(L)` तथा `B_(C)` हो, तब अनुपात `(B_(L))/(B_(C))` होगा
800 nm तरंगदैर्ध्य पर कार्य करते हुए एक संचार व्यवस्था में सिग्नल की कुल स्रोत आवृत्ति का मात्र एक प्रतिशत बैण्ड चौड़ाई के लिए उपयोग कर सकते हैं।
6 MHz, बैण्ड चौड़ाई के TV सिग्नलों वाले कितने चैनलों को इससे संचारित किया जा सकता है? (दिया है, `c= 3 xx 10^(8) m//s, h= 6.6 xx 10^(-34)`J-s)
दो कोनों (Carnot) इंजन A तथा B को श्रेणीक्रम में चलाया जाता है। पहला इंजन A तापमान `T_(1)`
(= 600 K) पर ऊष्मा लेता है व तापमान `T_(2)` के एक ऊष्मा भण्डार को ऊष्मा देता है। दूसरा इंजन B इस पहले इंजन द्वारा दी हुई ऊष्मा को लेकर तापमान
`T_(3) (= 400K)` के ऊष्मा भण्डार को ऊष्मा देता है। यदि दोनों इंजनों का कार्य उत्पादन बराबर है, तो `T_(2)` का मान होगा
द्रव्यमान M तथा लम्बाई 2L की एक छड़ को उसके मध्य बिन्दु से एक तार द्वारा लटकाया गया है। यह छड़ मरोड़ (Torsion) दोलन करती है। यदि प्रत्येक द्रव्यमान m के दो पिण्डों को छड़ के मध्य-बिन्दु से `(L)/(2)` दूरी पर दोनों तरफ जोड़ते हैं, तो दोलन की आवृत्ति 20% घट जाती है। अनुपात `m//M` का सन्निकट मान होगा
2300V की एक शक्ति संचरण लाइन एक अपचायी ट्रांसफॉर्मर, जिसके प्राथमिक कुण्डली में 4000 फेरें हैं, को शक्ति प्रदान करती है। ट्रांसफॉर्मर 230 V के निर्गत विभव पर शक्ति वितरण करता है। यदि ट्रांसफॉर्मर की प्राथमिक कुण्डली में 5A की धारा है तथा इसकी दक्षता 90% है, तो निर्गत धारा का मान होगा
दिए गए परिपथ में 18V की सेल का आन्तरिक प्रतिरोध नगण्य है। यदि `R_(1) = 400 Omega`, `R_(3) = 100 Omega` तथा `R_(4) = 500 Omega` है और `R_(4)` पर लगे एक आदर्श वोल्टमीटर का पात्यांक 5V है, तो `R_(2)` का मान होगा

पानी की एक टंकी ऊपर से खुली हुई है तथा इसमें पानी का स्तर स्थिर है। इसकी दीवार में उपस्थित एक 2 cm त्रिज्या के वृत्ताकार छेद से पानी 0.74 `m^(3)//min` की दर से बह रहा है। इस छेद के केन्द्र की पानी की सतह से गहराई का सन्निकट मान होगा
यंग के एक द्वि-झिरी उपकरण में झिर्रियों के बीच दूरी 0.320 mm है। तरंगदैर्ध्य `lambda= 500` nm का प्रकाश झिर्रियों पर पड़ता है। कोणीय परस `- 30^(@) le theta le 30^(@)` में दिखने वाली दीप्त फ्रिजों की संख्या होगी
एक कार्बन प्रतिरोध का कलर कोड निम्न है। इसके प्रतिरोध का मान होगा.

यदि मुक्त आकाश में एक विद्युत चुम्बकीय तरंग के विद्युत क्षेत्र में निहित ऊर्जा (`U_(E)`) तथा चुम्बकीय क्षेत्र में निहित ऊर्जा (`U_(B)`) है, तो
50 cm की एक छड़ के एक सिरे को कीलकित किया है। इसको क्षैतिज से `30^(@)` कोण पर चित्रानुसार उठाकर स्थिरावस्था से छोड़ दिया जाता है। जब यह छड़ क्षैतिज अवस्था से गुजरती है, तो इसकी कोणीय चाल का (`rad s^(-1)` में) मान होगा (दिया है, `g = 10 m//s^(2)`)

एक कण X-अक्ष की दिशा में x = 0 के सापेक्ष आयाम A से सरल आवर्त गति कर रहा है। जब इस कण की स्थितिज ऊर्जा तथा गतिज ऊर्जा के मान बराबर हैं, तो कण की स्थिति होगी
एक त्रिविमीय निर्देशांक निकाय में गतिशील एक कण के स्थिति निर्देशांक निम्न हैं
`x = a cos omega t, y = a sin omegat, z = a omega t`
इस कण की गति का मान होगा
मूलबिन्दु पर एक प्रकाशीय तरंग के संगत चुम्बकीय क्षेत्र निम्न है
`B = B_(0)[sin (3.14 xx 10^(7))ct + sin(6.28 xx 10^(7))ct]`
यदि यह प्रकाश एक चाँदी की प्लेट, जिसका कार्य-फलन 4.7 eV है, पर पड़ता है, तो इससे उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा क्या होगी? (दिया है, `c= 3 xx 10^(8) ms^(-1), h = 6.6 xx 10^(-3)` J-s)
छत से 10 kg के एक द्रव्यमान को एक रस्सी से ऊर्ध्वाधर लटकाया गया है। रस्सी के किसी बिन्दु पर एक क्षैतिज बल लगाने से रस्सी छत वाले बिन्दु पर 45° कोण से विचलित हो जाती है। यदि लटका हुआ द्रव्यमान साम्यावस्था में है, तो लगाए गए बल का मान होगा (दिया है, g=10 `ms^(-2)`)
दो बिन्दु आवेशों `q_(1)(sqrt(10) mu C)` तथा `q_(2)(-25 mu C)` को X-अक्ष पर क्रमश: x = 1m तथा x = 4 m पर रखा गया है। Y-अक्ष पर बिन्दु y = 3 m पर विद्युत क्षेत्र का मान (`V//m` में) होगा
[दिया है, `(1)/(4pi epsilon_(0)=9 xx 10^(9) N-m^(2)C^(2)`]
एक श्रेणीबद्ध प्रत्यावर्ती परिपथ में एक प्रेरक (20 mH), एक संधारित्र (120 `mu`F) तथा एक 24 प्रतिरोध (60 `Omega`) लगे हैं और ये एक `(24)/(25)V//Hz` के प्रत्यावर्ती स्रोत से चालित हैं। 60 s समय में क्षैतिज ऊर्जा का मान होगा
एक उपग्रह को पृथ्वी की सतह से ऊँचाई h तक लाने में `E_(1)` ऊर्जा लगती है तथा इस उपग्रह को इस ऊँचाई की वृत्ताकार कक्षा में रखने के लिए `E_(2)` ऊर्जा की आवश्यकता होती है। h का वह मान, जिसके लिए `E_(1)` तथा `E_(2)` बराबर हैं, होगा (दिया है, पृथ्वी की त्रिज्या = `6.4 xx 10^(3)` km)
एक पंचमापी की पिच तथा वृत्तीय पैमाने पर भागों की संख्या क्रमश: 0.5 mm तथा 100 है। जब पेंचमापी को बिना किसी वस्तु के पूरी तरह कस दिया जाता है, तो वृत्तीय पैमाने का शून्य मध्य रेखा से तीन भाग नीचे आता है। एक पतली चादर की मोटाई के लिए इस पेंचमापी के मुख्य पैमाने तथा वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक क्रमश: 5.5 mm तथा 48 हैं, तो चादर की मोटाई होगी
एक कण, जिसका आवेश, इलेक्ट्रॉन के ओवश के समान है, 0.5 T चुम्बकीय क्षेत्र में एक 0.5 cm त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर चलता है। यदि 100 `V//m` का विद्युत क्षेत्र लगाने पर यह कण एक सीधी रेखा में चलता है, तो कण का द्रव्यमान होगा
(दिया है, इलेक्ट्रॉन का आवेश = `1.6 xx 10^(-19)C`)
नाइट्रोजन गैस की 15 g मात्रा को एक पात्र में `27^(@)C` पर रखा है। ऊष्मा की वह मात्रा, जिससे गैस के अणुओं का वर्ग-माध्य-मूल वेग दोगुना हो जाएगा, का मान होगा (दिया है, R = 8.3 `J//K`-mol)
दिए गए एक क्षण t = 0 पर दो रेडियोधर्मी पदार्थों A तथा B की सक्रियता बराबर है। समय t के पश्चात् इनकी सक्रियता का अनुपात `(R_(B))/(R_(T))` समय t के साथ `e^(-31)` के अनुसार घटता है। यदि A की अर्द्धआयु In2 है, तो B की अर्द्धआयु होगी
G (सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक), h (प्लांक नियतांक) तथा c (प्रकाश की गति के रूप में समय का समतुल्य सम्बन्ध निम्न में से किसके समानुपाती होगा?
50cm लम्बाई की खुले सिरे की एक बाँसुरी से एक संगीतज्ञ द्वितीय सन्नादी ध्वनि तरंगें उत्पन्न करता है। एक व्यक्ति कक्ष के दूसरे सिरे से संगीतज्ञ की तरफ `10 km//h` की गति से दौड़ता है। यदि ध्वनि की गति 330 `m//s` है, तो दौड़ते व्यक्ति द्वारा सुनी गई आवृत्ति का सन्निकट मान होगा
त्रिज्या R के एक गोले पर आवेश वितरित है, जिसका आयतनिक आवेश घनत्व `rho(R)=(A)/(r^(2))e^(-2r//a)` से दिया जाता है, A तथा a नियतांक हैं। यदि इस आवेश वितरण का कुल आवेश Q है, तब R त्रिज्या का मान है
वर्गाकार प्लेटों वाले एक समान्तर प्लेट संधारित्र को चित्रानुसार चार परावैद्युतों, जिनके परावैद्युतांक `K_(1), K_(2),K_(3), K_(4)` है, से भर दिया जाता है तो प्रभावी परावैद्युतांक K का मान होगा

2 kg द्रव्यमान के एक पिण्ड पर एक बल लगाते हैं, जिससे उसकी स्थिति का समय के साथ परिवर्तन `x=3t^(2)+5` है। इस बल द्वारा प्रथम 5 सेकण्ड में किया गया कार्य होगा
Ge तथा Si के डायोड क्रमश: 0.3 V तथा 0.7 V पर सुचालक हो जाते हैं। दिए गए चित्र में Ge डायोड के सिरों को पलट दिया जाए, तो विभव `V_(0)` में परिवर्तन का मान होगा (मान लें कि Ge डायोड की भंजन वोल्टता अत्यधिक है)

एक सीधी सड़क पर कारों की एक स्पर्धा में, कार A को कार B की अपेक्षा अन्त तक पहुँचने में t समय कम लगता है तथ अन्त बिन्दु पर उसकी गति कार B से v अधिक होती है। दोनों कारें स्थिरावस्था से नियत त्वरण `a_(1)` तथा `a_(2)` से चलती हैं। v का मान होगा
JANUARY ATTEMPT (9 JAN, SHIFT-II) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12