| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | APRIL ATTEMPT ( 12 APRIL, SHIFT-II ) |
| Number Of Questions | 17 |
| Academic Year | 2023-24 |
अपवर्तनांक `mu_(1)` के एक द्रव में अपवर्तनांक `mu_(2)(mu_(1) lt mu_(2))` के पारदर्शी गुटके को डुबोया जाता है | प्रकाश की एक किरण इस गुटके के पृष्ठ पर द्रव AB पर द्रव से, चित्रानुसार, `theta` कोण पर आपतित होती है | पृष्ठ BC के बिंदु E पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन होने के लिए, `theta` का कौनसा सम्बन्ध संतुष्ट करेगा
एक स्प्रिंग की स्वतन्त्र लम्बाई l तथा बल नियतांक k है। इसे काटकर `l_(1)` तथा `l_(2)` स्वतन्त्र लम्बाई की दो स्प्रिंगों में बाँटते हैं। `l_(1)=nl_(2)` है, जहाँ n एक पूर्णांक है। इनसे सम्बद्ध बल नियतांकों `k_(1)` तथा `k_(2)` का अनुपात `(k_(1))/(k_(2))` होगा
चित्र में भंजन वोल्टता = 6 वोल्ट के जेनर डायोड से बनाया विद्युत नियन्त्रक परिपथ दिखाया गया है। यदि अनियन्त्रित निवेशित विभव 10 वोल्ट तथा 16 वोल्ट के बीच बदलता है, तो जेनर डायोड में अधिकतम धारा का मान होगा

दो कणों को एक ही बिन्दु से एक ही चाल u से प्रक्षेपित किया जाता है जिससे उनकी परास R बराबर हैं किन्तु अधिकतम ऊँचाइयाँ `h_(1)` तथा `h_(2)` भिन्न हैं। निम्न में से सत्य कथन चुनिए।
एक गैस के अणुओं की संख्या घनत्व मूलबिन्दु से दूरी r पर निम्न ढंग से निर्भर है `n (r) = n_(0)e^(-alphar^(4))`, तो इस गैस के अणुओं की कुल संख्या किसके समानुपाती होगी?
एक दृढ़ अणुओं वाली द्विपरमाणुक गैस का जब नियत दाब पर प्रसार होता है, तो 10 जूल कार्य करती है। इस प्रक्रम में गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान होगा
कुल आवेश 2`Omega` को त्रिज्या R के गोले में इस प्रकार वितरित करते हैं कि आवेश घनत्व सम्बन्ध `rho(r) = kr` से दिया जाता है, जहाँ r केन्द्र से दूरी है। दो बराबर -Q आवेशों A तथा B को केन्द्र से a दूरी पर व्यासीय विपरीत बिन्दुओं पर रखा गया है। यदि A और B कोई बल अनुभव नहीं करते हैं, तो
एक कण चाल `v= bsqrt(x)` से धनात्मक X-अक्ष की दिशा में चल रहा है। समय `t = tau` पर कण की चाल होगी (माना कि t = 0 पर कण मूलबिन्दु पर है)
एक हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन पहले तीसरी उत्तेजित अवस्था से दूसरी उत्तेजित अवस्था में और तत्पश्चात् दूसरी से प्रथम उत्तेजित अवस्था में जाता है। इन दो संक्रमणों में उत्सर्जित फोटॉनों के संगत तरंगदैर्यों का अनुपात `lambda_(1)//lambda_(2)` होगा
चित्र में एक. LR परिपथ दर्शाया है। यदि 1 = 0 पर कुँजी S को बन्द करते हैं, तो सेल से निकलने वाले आवेश का मान समयान्तराल t= 0 से t=`L/R` के बीच होगा

अनुनाद नली विधि द्वारा वायु में ध्वनि की चाल (v) ज्ञात करने के लिए एक प्रयोग में 480 Hz आवृत्ति के स्वरित्र का उपयोग करते हैं। वायु स्तम्भ की दो उत्तरोत्तर लम्बाइयों `l_(1)= 30` सेमी तथा `l_(2)=70` सेमी के लिए अनुनाद प्राप्त होते हैं, तब v का मान है
लम्बाई L तथा त्रिज्या r की एक एकसमान बेलनाकार छड़ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y है। जब इस छड़ का तापमान T से बढ़ाते हैं तथा उस पर कुल अनुदैर्ध्य सम्पीडन बल F लगाते हैं, तो उसकी लम्बाई अपरिवर्तित रहती है। छड़ के पदार्थ के आयतन प्रसार गुणांक का लगभग मान होगा
माध्य प्रतिरोध (तापमान औसत) 20 `Omega` की एक विद्युत केतली में `20^(@)`C के 1 किग्रा पानी को उबालते हैं। विद्युत आपूर्ति की rms वोल्टता 200 वोल्ट है। केतली से ऊष्मा हानि को नगण्य मानते हुए पानी को पूर्णतया वाष्पित होने में लगभग समय लगेगा [पानी की विशिष्ट ऊष्मा = 4200 `J//(kg^(@)`C), पानी की गुप्त ऊष्मा = 2260 `kJ // kg`]
त्रिज्या R के एक ठोस गोले का श्यानता गुणांक `eta` के एक द्रव में (गुरुत्वीय बल के कारण) सीमान्त वेग `v_(1)` है। यदि इस ठोस गोले को बराबर त्रिज्या के 27 गोलों में बाँटा जाए, तो प्रत्येक गोले का सीमान्त वेग इसी द्रव में `v_(2)` पाया जाता है, तो `(v_(1))/(v_(2))` का मान होगा
एक आयामी मॉडुलन परिपथ में निवेशी वाहक तरंग `C(t)= 4 sin (20000 pi t)` है, जबकि मॉडुलन सिग्नल `m(t) = 2 sin (2000 pi t)` मॉडुलन सूचकांक तथा निचली पार्श्व बैण्ड आवृत्ति के मान होंगे
दो रेडियोधर्मी नाभिकों A तथा B की अर्द्धआयु क्रमश: 10 मिनट तथा 20 मिनट है। यदि एक नमूने में आरम्भ में दोनों नाभिकों की संख्या बराबर है, तो 60 मिनट पश्चात् A तथा B क्षयित नाभिकों की संख्या का अनुपात होगा
एक पिण्ड के पृथ्वी तथा एक-दूसरे ग्रह की सतह पर भारों का अनुपात 9 : 4 है। दूसरे ग्रह का द्रव्यमान, पृथ्वी के द्रव्यमान का `(1)/(9)` है। यदि पृथ्वी को त्रिज्या R है, तो ग्रह की त्रिज्या क्या होगी? (माना कि दोनों ग्रहों का द्रव्यमान घनत्व समान है)
APRIL ATTEMPT ( 12 APRIL, SHIFT-II ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12