| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (11 JAN, SHIFT-I ) |
| Number Of Questions | 28 |
| Academic Year | 2023-24 |
t=0 पर क्षैतिज से `60^(@)` के कोण पर 10 `ms^(-1)` के वेग से एक पिण्ड को प्रक्षेपित करते हैं। t=1s पर प्रक्षेप्य पथ की वक्रता त्रिज्या R है। वायु प्रतिरोध को नगण्य मानकर तथा गुरुत्वीय त्वरण `g=10 ms^(-2)` लेकर R का मान है
`40^(@)`C पर 50g पानी में `-20^(@)C` पर रखी बर्फ मिलाते हैं। जब मिश्रण का तापमान `0^(@)` C हो जाता है, तो देखा जाता है कि 20g बर्फ अभी भी जमी हुई है। पानी में मिलाई गई बर्फ की मात्रा का सन्निकट मान था (जल की विशिष्ट ऊष्मा =4.2 `J//g//""^(@)`C, बर्फ की विशिष्ट ऊष्मा =2.1 `J//g//^(@)`C, `0^(@)C` पर जल की संगलन ऊष्मा =334 `J//g`
एक आयाम मॉडुलित सिग्लन निम्नवत् दिया गया है `V(t) = 10 [1+ 0.3cos (2.2 xx 10^(4)t)] sin (5.5 xx 10^(5)t)]`, यहाँ t सेकण्ड में है। पार्श्व बैण्ड की आवृत्तियाँ (kHz में) होंगी [दिया है, `pi= 22//7`]
एक परिपथ को निम्न चित्र में दिखाया गया है
t=0 पर स्विच `S_(1)` बन्द है जबकि स्विच`S_(2)`खुला रहता है। किसी समय `(t_(0))` के पश्चात् स्विच `S_(1)`खुला है और` S_(2)` बन्द है। धारा I में समय ' के साथ परिवर्तन इससे दिखाया जा सकता है।

दिए गए परिपथ में जेनर डायोड में धारा का लगभग मान होगा

क्राउन काँच के प्रिज्म के अपवर्तनांक परिवर्तन को आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य के साथ दिखाया गया है। यदि `D_(m)` न्यूनतम विचलन कोण है, तो निम्न में से कौन-सा ग्राफ सही है?

पृथ्वी की सतह से h ऊंचाई पर एक उपग्रह एक वृत्तीय कक्षा में इस प्रकार घूम रहा है कि `h lt lt R`, जहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या है। माना कि पृथ्वी के वायुमण्डल का प्रभाव नगण्य है। कक्षीय चाल में कितनी न्यूनतम वृद्धि होनी चाहिए, जिससे कि उपग्रह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से पलायन कर सके?
एक व्हीटस्टोन सेतु में (चित्र देखिए) प्रतिरोध P तथा Q लगभग बराबर हैं। जब R = 400 `Omega` है, तो सेतु सन्तुलित है। P तथा Q को परस्पर बदलने पर सेतु को सन्तुलित रखने के लिए। का मान 405 `Omega` है। X का सन्निकट मान होगा

एक प्रयोग में इलेक्ट्रॉन को विराम अवस्था से 500 V वोल्टेज लगाकर त्वरित करते हैं। पथ की त्रिज्या ज्ञात कीजिए, यदि लगाया गया चुम्बकीय क्षेत्र 100 mT है। [इलेक्ट्रॉन का आवेश = `1.6 xx 10^(-19)`C, इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान = `9.1 xx 10^(-31)`kg]
दिखाए गए चित्र में 10 `mu`F के संधारित्र की बाएँ प्लेट पर -30 `mu`C आवेश है। 6 `mu`F के संधारित्र की दाएँ प्लेट पर आवेश होगा

दिखाये गये चित्रानुसार एक तख्त पर समान परिमाण F के दो बल `vecF_(1)` तथा `vecF_(2)` लगाये गये है। बल`vecF_(2)` `XY` समतल में है जबकि बल `F_(1)` `Z` दिशा के अनुदिश बिन्दु `(vec(2i) + vec(3j))` पर लगा है। बिन्दु 0 के सापेक्ष इन बलों का आघूर्ण होगा
एक पतले ठोस लकड़ी के फलक से एक त्रिभुज ABC काटा गया हैं (चित्र देखिए) दर्शाए गये अनुसार D, E तथा F इसकी भुजाओं के मध्य बिन्दु हैं तथा G त्रिभुज का केन्द्र है। G से गुजरने वाली तथा त्रिभुज के समतल के लम्बवत् अक्ष के सापेक्ष त्रिभुज का जडत्व आघूर्ण `I_(0).` है। यदि छोटा त्रिभुज DEF त्रिभुज ABC में से निकाल लिया जाये तो शेष बचे हुए भाग का उसी अक्ष के सापेक्ष जडत्व आघूर्ण है। तब
यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, पर्दे के एक बिन्दु पर व्यतिकरण करने वाले दो तरंगों का पथान्तर, तरंगदैर्ध्य का `(1)/(8)` th गुना है। इस बिन्दु पर तीव्रता तथा दीप्त फ्रिज पर तीव्रता का अनुपात लगभग होगा
एक मॉडुलन सिग्नल के द्वारा 100 V की वाहक तरंग को 160 V तथा 40V के बीच परिवर्तित करते हैं। मॉडुलन सूचकांक क्या होगा?
जब कुंजी `K_(1)` बन्द है तथा कुंजी `K_(2)` खुली है तो गैल्वेनोमापी में विक्षेप `theta_(0)` है(चित्र देखियें) `K_(2)` को बन्द करके `R_(2)` को `5Omega`, रखने पर गैल्वेनोमापी में विक्षेप `(theta_(0))/(5)` हो जाता है। गैल्वेनोमापी का प्रतिरोध होगा [बैटरी का आन्तरिक प्रतिरोध नगण्य है]

चित्र में दिए गए तीन आवेशों, जो एक समबाहु त्रिभुज के सिरों पर रखे हैं, के निकाय का विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिए।

दिए गए लॉजिक गेट का निर्गम है

एक प्रगामी आवर्ती तरंग को समीकरण `y(x, y) = 10^(-3)sin (50t + 2x)` से निरूपित किया जाता है, जहाँ x तथा y मीटर में तथा t सेकण्ड में है। निम्न में से तरंग के लिए कौन-सा कथन सत्य है?
द्रव्यमान m तथा आवेश q के एक कण A को 50 V विभवान्तर से त्वरित करते हैं। द्रव्यमान 4 m तथा आवेश q के दूसरे कण B को 2500 V के विभवान्तर से त्वरित करते हैं। इन कणों की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैयों के अनुपात `(lambda_(A))/(lambda_(B))` का सन्निकट मान है
M द्रव्यमान का एक उपग्रह पृथ्वी के परित: R त्रिज्या की एक वृत्तीय कक्षा में घूर्णन कर रहा है। समान द्रव्यमान का एक धूमकेतु पृथ्वी की ओर गिरते हुए इस उपग्रह के साथ पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट करता है। उपग्रह तथा धूमकेतू की चालें संघट्ट से ठीक पहले बराबर हैं। संघट्ट के बाद संयुक्त पिण्ड की गति होगी
एक सरल लोलक, जोकि l लम्बाई की डोरी m द्रव्यमान के गोलक से बना है, को एक छोटे कोण `theta_(0)` से छोड़ा जाता है। यह गोलक एक द्रव्यमान M के गुटके को, जो कि क्षैतिज समतल पर रखा है, अपने दोलन के न्यूनतम बिन्दु पर प्रत्यास्थ संघट्ट करता है। गोलक संघट्ट कर कोण `theta_(1)` तक जाता है, तो M का मान होगा
चित्र में दिखाए गए परिपथ में जब स्विच S को A से B स्थिति में लाते तो धारिता C तथा कुल आवेश Q के रूप में परिपथ में क्षयित ऊर्जा का मान होगा

मूलबिन्दु से `R_(0)` दूरी पर एक एकसमान गोली सममित पृष्ठ आवेश घनत्व है। आरम्भ में आवेश वितरण विराम अवस्था में है और यह अन्योन्य प्रतिकर्षण के कारण प्रसारण करना प्रारम्भ करता है। दिए गए ग्राफ में से कौन-सा इस वितरण की गति V (R(t)) को तात्कालिक त्रिज्या R(t) के साथ सबसे उत्तम दर्शाता है?
एक पेंचमापी के मध्य पैमाने का अल्पतमांक 1 mm है। 5 `mu`m व्यास के तार का व्यास नापने के लिए इसके वृत्तीय पैमाने पर न्यूनतम भागों की संख्या होगी
त्रिज्या R का एक बेलन एक बेलनाकार कोश, जिसकी आन्तरिक त्रिज्या R तथा बाह्य त्रिज्या 2R है, से घिरा है। आन्तरिक बेलन की ऊष्माचालकता `K_(1)` तथा बाह्य बेलन की ऊष्माचालकता `K_(2)` है। माना कि बेलनों से ऊष्मा क्षय शून्य है, तो इस निकाय की प्रभावी ऊष्माचालकता, जबकि ऊष्मा का प्रवाह बेलन की लम्बाई के अनुदिश है, होगी
आन्तरिक त्रिज्या 10 cm, बाह्य त्रिज्या 20 cm तथा लम्बाई 30 cm के एक खोखले बेलन का जड़त्व आघूर्ण उसकी अक्ष के परितः I है। उसी द्रव्यमान के एक ऐसे खोखले एवं पतले बेलन की त्रिज्या, जिसका अपने अक्ष के परित: जड़त्व आघूर्ण I ही है, होगी
विभवान्तर V से एक प्रोटॉन तथा एक `alpha`-कण (जिनके द्रव्यमान का अनुपात 1:4 तथा आवेशों का अनुपात 1:2 है) को स्थिरावस्था से त्वरित करते हैं। यदि उनके वेगों के लम्बवत् एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B लगाया जाए, तो इन कणों के वृत्ताकार पथों की त्रिज्याओं का अनुपात: `r_(p) : r_(alpha)` होगा
चित्र में दिखायी गयी असममित किन्तु एकसमान छड़ जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल नगण्य है, के द्रव्यमान केन्द्र का स्थिति सदिश `vecr cm` होगा
JANUARY ATTEMPT (11 JAN, SHIFT-I ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12