| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | APRIL ATTEMPT ( 8 APRIL, SHIFT-I ) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
5.0 `mu`C आवेश वाला द्रव्यमान 2g का एक सरल लोलक का बॉब तीव्रता 2000 `V // m` के एकसमान क्षैतिज विद्युत क्षेत्र में विराम अवस्था पर है। साम्यावस्था में ऊर्ध्वाधर से लोलक जो कोण बनाएगा, वह (`g = 10 m // s^(2)` लें)
दो कण एक-दूसरे से लम्बवत् दिशाओं में गतिशील हैं। इन कणों की दे-ब्रॉग्ली तरंग लम्बाइयाँ क्रमशः `lambda_(1)` तथा `lambda_(2)` हैं। इन कणों का पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट होता है। परिणामी कण की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य `lambda`, किस समीकरण से दी जाती है?
एक 20 हेनरी प्रेरण कुण्डली को 10 ओम प्रतिरोध से श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है, जैसाकि चित्र में दर्शाया गया है। जब प्रतिरोध में क्षय ऊर्जा (जूल ऊष्मा) की दर प्रेरण कुण्डली में संचित होने वाली चुम्बकीय ऊर्जा की दर के समान हो, तब उस समय की गणना कीजिए।

`0^(@)C` पर 150g पानी को ऊष्मीय विलग पात्र में रखा गया है। पात्र से वायु को रूद्धोष्म प्रक्रम द्वारा निष्कासित करते हैं। पानी का एक भाग बर्फ में तथा शेष `0^(@)C` की वाष्प में परिवर्तित वाष्पित पानी के द्रव्यमान का निकटतम मान होगा (पानी के वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा = `2.10 xx 10^(6) J kg^(-1)` और पानी के गलन की गुप्त ऊष्मा = `3.36 xx 10^(5) kg^(-1)`)
एक आधुनिक प्रकाशीय फाइबर संचरण प्रणाली में वाहक तरंग की निकटतम तरंगदैर्ध्य है
नगण्य प्रतिरोध वाले एक U-आकार के तार पर 10 cm लम्बी एक पतली पट्टी रखी है और इसे `0.5Nm^(-1)` स्थिरांक वाली एक कमानी से जोड़ा गया है। समायोजन को एक 0.1T के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है। यदि पट्टी को इसकी साम्यावस्था से खींचा जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है, तब इसके आयाम में के गुणक से कमी आने के लिए किए गए दोलनों की संख्या N है। यदि पट्टी का द्रव्यमान 50 ग्राम है, इसका प्रतिरोध 10 `Omega` है और वायु अवरोध (drag) नगण्य है, तब N का मान लगभग होगा

20 cm फोकस लम्बाई वाले एक अभिसारी लेन्स के सामने 40 cm की दूरी पर एक सीधी वस्तु को रखा गया है। लेन्स के दूसरी ओर 60cm की दूरी पर 10 cm फोकस लम्बाई वाले एक अभिसारी दर्पण को रखा गया है। अन्तिम प्रतिबिम्ब की स्थिति और आंकार होगा
त्रिज्या r और चक्कर N वाली एक वृत्तीय कुण्डली में धारा I प्रवाहित हो रही है। इसे चुम्बकीय क्षेत्र `B hati` में XZ-समतल में रखा जाता है। चुम्बकीय क्षेत्र के कारण कुण्डली पर बल-आघूर्ण होगा
चित्र में l = 2 मीटर लम्बे तथा `d = 20 mum` व्यास के एक प्रकाश तंतु को दिखाया है | यदि प्रकाश की किरण इस तंतु के एक सिरे पर `theta_(1) = 40^(@)` कोण पर आपतित होती है तो दूसरे सिरे से निकलने से पूर्व इसके परावर्तनो की लगभग संख्या होगी (फाइबर का अपवर्तनांक 1.31 है ओर `sin 40^(@) = 0.64` )
एक बालक की गुलेल 42 cm लम्बी और 6mm अनुप्रस्थ-काट के व्यास की रबड़ की डोरी की बनी है, जिसका द्रव्यमान नगण्य है। बालक 0.02 kg भार का एक पत्थर इसपर रखता है और डोरी को एक नियत बल से 20 cm द्वारा तानित करता है। जब इसे छोड़ता है, तब पत्थर `20 ms^(-1)` के वेग जाता है। तानित होने पर डोरी के अनुप्रस्थ-काट में परिवर्तन नगण्य है। रबड़ के यंग प्रत्यास्थता गुणांक का निकटतम मान है
आवेश Q वाले एक ठोस चालकीय गोले को एक अनावेशित चालकीय खोखले गोलीय कवच से घेरा गया है। ठोस गोले के पृष्ठ और खोखले कवच के बाह्य पृष्ठ के बीच विभवान्तर V है। यदि कवच को अब एक आवेश -4Q दिया जाता है, तब उन्हीं दोनों पृष्ठों के बीच नया विभवान्तर होगा
एक ही पदार्थ के एकसमान लम्बाई परन्तु भिन्न त्रिज्या r तथा 2r के दो तारों को जोड़कर 2L लम्बाई का एक तार बनाया जाता है। यह इस प्रकार कम्पित होता है कि दोनों तारों का जोड़ एक निस्पन्द बने। यदि तार'A में प्रस्पन्दों की संख्या p है और B में q है, तब अनुपात p : q है

द्रव्यमान `m_(A) = m`, `m_(B) = 2m`, `m_(C) = 3m` तथा `m_(D) = 4m` वाले चार कण A, B, C और D एक वर्ग के कोनों पर रखे गए हैं। उनके त्वरण एकसमान परिमाण के हैं और दर्शाए गए चित्र के अनुसार हैं। कणों के द्रव्यमान केन्द्र का त्वरण है

एक समान्तर प्लेट संधारित्र की निर्धारित वोल्टता (rating) 500 V है। इसका परावैद्युत पदार्थ अधिकतम `10^(6) V // m` का विद्युत क्षेत्र सहन कर सकता है। प्लेट का क्षेत्रफल `10^(-4)m^(2)` है। यदि संधारित्र की धारिता का मान 15pF हो, तो परावैद्युतांक का मान होगा
(दिया है, `epsilon_(0) = 8.86 xx 10^(-12)C^(2) // N-m^(2)`)
एक पाइप से पानी 100 लीटर प्रति मिनट की दर से निकल रहा है। यदि पाइप की त्रिज्या 5cm है, तब प्रवाह को रेनॉल्ड संख्या की कोटि है (पानी का घनत्व = `1000 kg // m^(3)`, पानी का श्यानता गुणांक = 1 mPa s)
परिपथ में, जेनर की पश्चदिशिक भंजन वोल्टता 5.6 V है।
जेनर में धारा `I_(Z)` है
यदि प्रत्येक `10^(-26)` kg द्रव्यमान के `10^(22)` गैस अणु `10^(4) m // s` की चाल से `1m^(2)` क्षेत्रफल पर प्रति सेकण्ड प्रत्यास्थ संघट्ट कर रहे हैं, तब गैस अणुओं द्वारा लगाए गए दाब का कोटिमान होगा
किसी व्यतिकरण के प्रयोग में कलाबद्ध स्रोतों के आयामों का अनुपात `(a_(1))/(a_(2))=(1)/(3)` है। फ्रिजों की 3 अधिकतम और न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात होगा
SI इकाई में `sqrt((epsilon_(0))/(mu_(0)))` की विमा है
द्रव्यमान M के चार एकसमान कण भुजा a के एक वर्ग के कोणों पर स्थित हैं। यदि ये कण एक-दूसरे के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव में एक वर्ग के परितः एक वृत्तीय कक्षा में गतिशील हैं, तो कण की चाल क्या होगी?

दो एकसमान बीकर A एवं B में दो भिन्न द्रवों के समान आयतन `60^(@)C` तापमान पर रखे हैं और ठण्डा होने के लिए छोड़ दिए गए हैं। A में द्रव का घनत्व `8 xx 10^(2) kg // m^(3)` है और विशिष्ट ऊष्मा `2000 Jkg^(-1)K^(-1)`, जबकि B में द्रव का घनत्व `10^(3)kgm^(-3)` है और विशिष्ट ऊष्मा `4000 Jkg^(-1)K^(-1)` है। निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राफ तापमान का समय के साथ परिवर्तन विधिवत रूप से प्रदर्शित करता है? (दोनों बीकरों की उत्सर्जकता एकसमान मान लें)
एक समतल विद्युत चुम्बकीय तरंग मुक्त आकाश में x-दिशा में गतिशील है। आकाश के एक विशेष बिन्दु पर तरंग का विद्युत क्षेत्र घटक, एक समय पर `E = 6Vm^(-1)`, y-दिशा में है। उसके संगत इसका. चुम्बकीय क्षेत्र घटक B होगा
जहाज A वेग `v = 30 hati + 50 hatj km // h` से उत्तर-पूर्व दिशा में जलयात्रा कर रहा है, जहाँ `hati` पूर्व तथा `hatj` उत्तर की ओर इंगित है। जहाज B, जहाज A से 80 km पूर्व की ओर, 150 km उत्तर की ओर, दूरी पर स्थित है और पश्चिम की ओर `10 km//h` की चाल से जलयात्रा कर रहा है। A से B की न्यूनतम दूरी होगी
दिखाए गए परिपथ में, `R_(1) = 1.0 Omega, R_(2) = 2.0 Omega, E_(1) = 2 V` और `E_(2) = E_(3) = 4V` है। बिन्दुओं a एवं b के बीच विभवान्तर लगभग (वोल्ट में) है

द्रव्यमान M और त्रिज्या R की एक वृत्तीय प्लेट का घनत्व `rho(r) = rho_(0)r` के अनुसार परिवर्तित हो रहा है, जहाँ `rho_(0)` स्थिरांक और r उसके केन्द्र से दूरी है। प्लेट के लम्बवत् और प्लेट की परिधि से जाने वाली अक्ष के परित: वृत्तीय प्लेट का जड़त्व आघूर्ण `I = aMR^(2)` है। गुणांक a का मान है
4kg के भार को वहन करते हुए एक 2.0 mm त्रिज्या के स्टील के एक तार को छत से लटकाया गया है। तार में उत्पन्न तन्य प्रतिबल (tensile stress) का मान क्या होगा (दिया है, `g= 3.1 pi ms^(-2)`)
200 `Omega` के एक प्रतिरोध का एक निश्चित वर्ण संकेत (colour code) है। यदि लाल वर्ण को हरे वर्ण से विस्थापित कर देते हैं, तो नया प्रतिरोध होगा
एक कण एक बल के प्रभाव में विराम अवस्था से गति प्रारम्भ करता है। बल, कण द्वारा चली दूरी के अनुसार इस प्रकार परिवर्तित होता है, जैसाकि चित्र में दर्शाया गया है। 3m दूरी चलने के बाद कण की गतिज ऊर्जा है

हाइड्रोजन परमाणु के n = 2 से n = 1 संक्रमण से निकला विकिरण `He^(+)` की n = 1 और n = 2 अवस्थाओं पर पड़ता है। हीलियम आयनों द्वारा इस विकिरण की ऊर्जा शोषण से संभव संक्रमण है
एक प्रत्यावर्ती वोल्टेज स्रोत `V(t) = 220 sin 100 pit` वोल्ट को एक `50Omega` प्रतिरोध पर लगाया गया है। धारा का मान आधे शिखर मान से पूर्ण शिखर मान तक बढ़ने में लगे समय का मान होगा
APRIL ATTEMPT ( 8 APRIL, SHIFT-I ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12