| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | APRIL ATTEMPT ( 10 APRIL, SHIFT-II ) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक ग्रह की सतह से 20 किमी ऊँचाई पर एक अन्तरिक्षयान ग्रह के परित: कक्षा में घूम रहा है। यदि यान पर सिर्फ ग्रह का गुरुत्वीय क्षेत्र प्रभावी है, तो यान द्वारा 24 घण्टों में लगाए गए पूरे चक्करों की संख्या का मान होगा (दिया है, ग्रह का द्रव्यमान = `8 xx 10^(22)` किग्रा, ग्रह की त्रिज्या = `2 xx 10^(6)` मी, गुरुत्वीय नियतांक,
`G = 6.87 xx 10^(-11) N-m^(2) // kg^(2)`)
द्रव्यमान m=2 के एक कण की स्थिति, समय (t) के अनुसार `r(t) = 2t hati- 3t^(2) hatj` है। इस कण का मूलबिन्दु के सापेक्ष t = 2 पर कोणीय संवेग होगा
त्रिज्याओं a तथा b (`b gt a`) के दो समकेन्द्रीय चालक गोलों के बीच एक `rho` प्रतिरोधकता का पदार्थ भर दिया जाता है। इन गोलों के बीच प्रतिरोध का मान होगा
यंग के एक द्वि-झिरी प्रयोग में स्लिट की चौड़ाइयों का अनुपात 4 : 1 है। स्क्रीन पर केन्द्रीय फ्रिज के निकट देखी गई उच्चतम तथा न्यूनतम प्रकाश तीव्रता का अनुपात होगा
समुद्र में `d_(1)` गहराई पर एक पनडुब्बी `5.05 xx 10^(6)` Pa का दाब अनुभव करती है। जब यह पनडुब्बी और गहराई `d_(2)` पर जाती है, तो `8.08 xx 10^(6)` Pa का दाब अनुभवे करती है। तब `d_(2) - d_(1)` का निकटतम मान होगा (दिया है, पानी का घनत्व = `10^(-3)` किया `"मी"^(-3)` तथा गुरुत्वीय त्वरण = 10 मी `"से"^(-2)`
पीतल की प्रत्यास्थता सीमा 379 MPa है। 400 न्यूटन बल को बिना प्रत्यास्थता सीमा पार किए जाने वाली पीतल की छड़ का न्यूनतम व्यास क्या होगा?
एक नल से पानी ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर 1.0 `"मी"//"से"` की आरम्भिक गति से निकलता है। नल के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `10^(-4) "मी"^(2)` है। पानी की धारा में दाब को नियत तथा बहाव को धारारेखीय मानिए। नल से 0.15 मी नीचे धारा का अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल होगा (g = 10 `"मी"//"से"^(-2)` लीजिए)।
0.5 मी भुजा लम्बाई का एक घनाकार गुटका पानी में तैरता है जिससे उसका 30% आयतन पानी में डुबा है। इस गुटके के ऊपर अधिकतम कितना भार, गुटके को बिना पूरी तरह डुबाये रखा जा सकता है? (दिया है, पानी का घनत्व = `10^(-3) "किग्रा"//"मी"^(3)`)
एक सम्पूर्ण अवशोषक पृष्ठ पर 25 वाट `"सेमी"^(-2)` ऊर्जा प्रवाह (flux) का प्रकाश लम्बवत् आपतित होता है। यदि पृष्ठ का क्षेत्रफल 25 `"सेमी"^(2)` है, तो 40 मिनट समयान्तराल में उस पर हुआ संवेग अन्तरण (transfer) होगा
20 सेमी लम्बाई की मिट्टी की दीवार भेदने से ठीक पहले 20 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली की चाल
1 `"मी"//"से"` है। यदि दीवार `2.5 xx 10^(-2)N` का औसत अवरोध लगाती है, तो दीवार के दूसरे तरफ से निर्गत गोली की चाल का सन्निकट मान होगा
एक ध्वनि स्रोत S, 50 `"मी"//"से"` की गति से एक स्थिर श्रोता की तरफ बढ़ रहा है। श्रोता को ध्वनि की आवृत्ति 1000 हर्ट्ज सुनाई देती है। जब स्रोत उसी गति से श्रोता को पार करके उससे दूर जाता है, तो श्रोता द्वारा सुनी गई ध्वनि की आवृत्ति का मान होगा (माना वायु में ध्वनि की गति = 350 `"मी"//"से"`)
एक 2m W लेजर की तरंगदैर्ध्य 500 nm है। इससे निकलने वाले प्रति सेकण्ड फोटॉनों की संख्या होगी (दिया है, प्लांक नियतांक, `h = 6.6 xx 10^(-34)` Js, प्रकाश की चाल, `c = 3.0 xx 10^(8) "मी"//"से"`)
1 मी भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुजकर वलय में 10 ऐम्पियर धारा प्रवाहित होती है। इसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र के परिमाण का मान होगा (`mu_(0) = 4pi xx 10^(-7) NA^(-2)` लीजिए)
L लम्बाई के एक सरल लोलक को चित्रानुसार एक समान्तर प्लेट संधारित्र के मध्य जिसमें विद्युत क्षेत्र E है, में रखा है। इसके लोलक का द्रव्यमान m तथा q आवेश है। इस लोलक का आवर्तकाल होगा

सूत्र `X = 5YZ^(2)` में, X तथा Z की विमाएँ क्रमशः धारिता तथा चुम्बकीय क्षेत्र हैं। SI इकाई में Y की विमा क्या होगी?
एक वर्गाकार वलय में धारा I प्रवाहित करने पर इसके चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का परिमाण m होता है। यदि इस वर्गाकार वलय को मोड़कर एक वृत्ताकार वलय में परिवर्तित किया जाए और उसमें वही धारा प्रवाहित की जाए, तो इस वृत्ताकार वलय के चुम्बकीय द्विधुव आघूर्ण का परिमाण होगा
`Li^(++)` आयन में इलेक्ट्रॉन को उसकी प्रथम बोहर कक्षा से `lambda` तरंगदैर्ध्य के विकिरण से एक ऊँची कक्षा में उत्तेजित कर जाता है। जब यह आयन अपनी न्यूनतम ऊर्जा अवस्था में सभी सम्भव तरीकों (मध्यवर्ती उत्सर्जनों को मिलाकर) से आए, तो कुल 6 स्पेक्ट्रम लाइनें पाई जाती हैं। `lambda` का मान क्या होगा? (दिया है, `h =6.63 xx 10^(-34)` Js, `c = 3 xx 10^(8) ms^(-1)`)
11Hz तथा 9 Hz आवृत्ति की दो तरंगों के अध्यारोपण को निम्न में कौन-सा चित्र योजनाबद्ध तरीके से सही दर्शाता है?
द्रव्यमान `m_(A)= 1` kg तथा `m_(B) = 3` kg के दो गुटकों A तथा B को चित्रानुसार एक मेज पर रखा गया है। A तथा B के बीच घर्षण गुणांक 0.2 एवं B तथा मेज के बीच भी घर्षण गुणांक 0.2 है। गुटके B पर लगाए गए क्षैतिज बल F का अधिकतम मान, जिससे गुटका A, गुटका B के ऊपर नहीं फिसले, होगा (दिया है, `g=10 m//s^(2)`)

द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R के एक ठोस गोले को दो असमान हिस्सों में बाँटा जाता है। `(7M)/(8)` द्रव्यमान के पहले हिस्से को एक 2R त्रिज्या की एकसमान डिस्क में बदला जाता है। बचे हिस्से से एक एकसमान ठोस गोला बनाया जाता है। मानाकि `I_(1)` डिस्क का उसकी अक्ष के परित: जड़त्व आघूर्ण है तथा `I_(2)` नये गोले का उसके अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण है। अनुपात `I_(1)I_(2)` होगा
दिए गए ग्राफ में एक पतले लेन्स के आवर्धन m को प्रतिबिम्ब की दूरी v के साथ दर्शाता है। इस लेन्स की फोकस दूरी क्या होगी?

दो रेडियोधर्मी पदार्थों A तथा B के क्षय नियतांक क्रमश: `5lambda` तथा `lambda` हैं। t = 0 पर एक नमूने में इन दो नाभिकों की बराबर संख्या है। नाभिकों की संख्या का अनुपात `((1)/(e))^(2)` होने में लगे समय का मान होगा
एक आदर्श गैस का एक मोल ऐसे प्रक्रम से गुजरता है, जिसमें दाब तथा आयतन सूत्र `p=p_(0)[1-(1)/(2)((V_(0))/(V))^(2)]` से सम्बन्धित हैं। यहाँ, `p_(0)` तथा `V_(0)` नियतांक हैं। यदि गैस का आयतन `V_(0)` से बढ़कर `2V_(0)` होता है, तो इसके तापमान का बदलाव होगा
10 mH स्वप्रेरकत्व एवं 0.1 `Omega` प्रतिरोध की एक कुण्डली को एक कुंजी के साथ एक 0.9 `Omega` आन्तरिक प्रतिरोध के सेल से जोड़ते हैं। कुँजी को बन्द करने के पश्चात् इस परिपथ में धारा का मान संतृप्त धारा के 80% होने में लगा समय होगा (दिया है, In 5 = 1.6)
एक समतल क्षैतिज से `alpha = 30^(@)` का कोण बनता है। एक कण को इस समतल के आधार से गति `u = 2 ms^(-1)` से समतल से `theta= 15^(@)` के कोण पर चित्रानुसार प्रक्षेपित किया जाता है। उस बिन्दु, जहाँ कण समतल पर गिरता है, की आधार से दूरी का सन्निकट मान होगा (g = 10 `ms^(-2)` लीजिए)।

एक प्रयोग में पीतल तथा स्टील के दो तारों का प्रयोग किया गया है, जिनमें प्रत्येक की लम्बाई 1 m तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 1 `mm ^(2)`है। इन तारों को श्रेणीक्रम में जोड़ते हैं तथा संयुक्त तार के एक सिरे को दृढ़ स्तम्भ से जोड़ते हैं एवं दूसरे सिरे को खींचा जाता है। 0.2 mm की कुल वृद्धि के लिए प्रतिबल का मान होगा (दिया है, स्टील तथा पीतल के यंग प्रत्यास्थता गुणांक, `120 xx 10^(9) N//m^(2)` तथा `60 xx 10^(9) N//m^(2)`)
निर्वात में एक 1`mu`C आवेश के एक कण A को बिन्दु P पर दृढ़ रखा है। उसी आवेश तथा 4 `mu`g द्रव्यमान के दूसरे कण B को P से 1 mm दूरी पर रखा है। B को छोड़ने पर P से 9 mm दूरी पर उसकी गति का मान होगा (दिया है `(1)/(4pi epsilon_(0))=9 xx N-m^(2)C^(-2)`)
दृढ़ अणुओं वाली एक द्विपरमाणुक गैस को जब Q ऊष्मा नियत आयतन पर दी जाती है, तो उसके तापमान में `DeltaT` की वृद्धि होती है। इसी तापमान वृद्धि को नियत दाब पर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा होगी
5g द्रव्यमान तथा 1 cm त्रिज्या के धातु के एक सिक्के को एक पतली नगण्य द्रव्यमान की छड़ AB से चित्रानुसार जोड़ा गया है। यदि निकाय आरम्भ में स्थिरावस्था में है, तो इसे AB के परितः 5 s तक 25 चक्कर प्रति सेकण्ड की गति से घुमाने के लिए नियत बल-आघूर्ण का सन्निकट मान होगा

चित्र में जेनर डायोड से बनाया हुआ वोल्टेज नियन्त्रण परिपथ दिखाया गया है। जेनर डायोड की भंजन वोल्टता 6V तथा लोड प्रतिरोध `R_(L) = 4 k Omega` है, श्रेणी प्रतिरोध `R_(i) = 1k Omega` है। यदि सेल का विभव `V_(B)`, 8V से 16V के बीच बदलता है, तो जेनर डायोड की धारा के न्यूनतम तथा अधिकतम मान क्या होंगे?

APRIL ATTEMPT ( 10 APRIL, SHIFT-II ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12