| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 |
| ARIHANT HINDI | APRIL ATTEMPT ( 12 APRIL, SHIFT-I ) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक व्यक्ति (द्रव्यमान = 50 kg) तथा उसका बेटा (द्रव्यमान = 20 kg) किसी घर्षणरहित पृष्ठ पर एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। वह व्यक्ति अपने बेटे को धकेलता है। जिससे वह उस व्यक्ति के सापेक्ष 0.70 `ms^(-1)` की चाल से गति करने लगता है, तो उस व्यक्ति की पृष्ठ के सापेक्ष चाल होगी
यहाँ आरेख में 5 cm भुजा का एक वर्गाकार पाश L दर्शाया गया है, जो प्रतिरोधों के एक परिपथ से है। यह संयोजन 1 cm `s^(-1)` की एकसमान चाल से दाईं ओर गति कर रहा है। किसी क्षण L का एक भाग 1 T तीव्रता के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में है। यह क्षेत्र पाश L के समतल के लम्बवत् है। यदि इस पाश का प्रतिरोध 1.7 `Omega` है, तो इस क्षण इसमें धारा का निकट मान होगा

किसी स्थिर तोप से एक गोला प्रारम्भिक चाल u से ऐसे कोण पर दागा जाता है कि गोलका भूतल पर अपने लक्ष्य पर लगता है, लक्ष्य की तोप से दूरी R है। यदि गोले द्वारा लक्ष्य पर लगने के दो सम्भव मार्ग हैं और इनमें लगे समय क्रमश: `t_(1)` तथा `t_(2)` हैं, तो गुणनफल `t_(1)t_(2)` होगा
`-10^(@)`C तापमान के `M_(1)` ग्राम बर्फ (विशिष्ट ऊष्मा = 0.5 cal `g^(-1^(@))C^(-1)`) को, `50^(@)`C तापमान के `M_(2)` ग्राम जल में डालने पर पूरी बर्फ पिघल जाती है और जल का तापमान `0_(@)`C हो जाता है, तो बर्फ की गुप्त ऊष्मा का मान (cal `g^(-1)` में) है
l लम्बाई की किसी एकसमान छड़ को क्षैतिज समतल में एक स्थिर कोणीय चाल से घुमाया जा रहा है। घूर्णन-अक्ष छड़ के एक सिरे से गुजरती है। यदि इस घूर्णन के कारण छड़ में उत्पन्न तनाव अक्ष से x दूरी पर T(x) है, तो निम्नांकित में से कौन-सा आफ इसे सर्वाधिक निकट रूप से दर्शाता है?
किसी वृत्ताकार डिस्क की त्रिज्या b है। इसमें एक छिद्र इसके केन्द्र पर बना है, जिसकी त्रिज्या a है। यदि डिस्क के प्रति एकांक क्षेत्रफल का द्रव्यमान, `((sigma_(0))/(r))` के अनुसार परिवर्तित होता है, तो इसके केन्द्र से गुजरने वाली अक्ष के परितः डिस्क की परिभ्रमण त्रिज्या होगी

दिए गए परिपथ के लिए सत्यमान सारणी है

निम्नांकित में से किस संयोजन की विमा वही है, जो विद्युत प्रतिरोध की है (यहाँ,`epsilon_(0)` निर्वात की विद्युतशीलता (परावैद्युतांक) तथा `mu_(0)` निर्वात की चुम्बकशीलता है)?
किसी धारामापी का प्रतिरोध 100`Omega` है। इसके स्केल पर 50 भाग है और इसकी सुग्राहिता 20 `mu`A भाग है। इसे एक ऐसे वोल्टमीटर में परिवर्तित करना है, जिसकी तीन परास 0-2V, 0-10V तथा 0-20V हैं। इसके लिए लगभग उपयुक्त परिपथ होगा
धनात्मक x-दिशा में गमन करती हुई किसी प्रगामी तरंग को `y(x, t) = A sin (kx - omegat +phi)` से निरूपित किया जाता है। t=0 पर खींचा गया आशु चित्र निम्न से दिया जाता है इस तरंग के लिए कला `phi` का मान होगा
ओम के नियम का सत्यापन करने के लिए एक छात्रा वोल्टमीटर को एक बैटरी के सिरों के बीच जोड़ती है और परिपथ में वोल्टता (V) तथा विद्युत धारा (I) के विभिन्न मान प्राप्त कर, निम्नांकित ग्राफ बनाती है।
यदि `V_(0)` का मान लगभग शून्य है, तो सही कथन का चयन कीजिए।
यहाँ आरेख में एक चालक-कोश (शेल) को दर्शाया गया है | इसकी आन्तरिक व बाह्य त्रिज्यायें क्रमशः a तथा b हैं | इस कोश पर Q आवेश है | इसके केन्द्र पर एक द्विध्रुव `vecp` में है (आरेख देखिये) | इस स्थिति में

18 `km//h` की चाल से गतिशील एक पनडुब्बी (A) का पीछा उसकी गति के अनुसार 27 `km//h` की चाल से गतिशील दूसरी पनडुब्बी (B) करती है। A को खोजने के लिए B, 500 Hz का एक ध्वनिक सिग्नल भेजती है, तो आवृत्ति v की परावर्तित ध्वनि प्राप्त होती है। v का मान लगभग होगा (पानी में ध्वनि की चाल = 1500 `ms^(-1)`)
`40^(@)`C तापमान पर 1mm त्रिज्या का पीतल का एक तार छत से लटकाया गया है। तार के मुक्त सिरे से M द्रव्यमान के एक छोटे पिण्ड को लटकाया गया है। जब तार को `40^(@)`C से `20^(@)`C पर ठण्डा करते हैं, तो वह वापस अपनी पुरानी लम्बाई 0.2 m को प्राप्त कर लेता है। M का निकटतम मान होगा (पीतल का रेखीय प्रसार गुणांक तथा यंग प्रत्यास्थ गुणांक क्रमश: हैं `10^(-5)l^(@)`C तथा `10^(11) N//m^(2)` एवं `g= 10 ms^(-2)`)
40 cm यहाँ वक्रता त्रिज्या का एक अवतल दर्पण, आरेख में दर्शाये गए अनुसार, एक गिलास की तली में रखा है | गिलास में 5 cm ऊँचाई तक जल भरा है | एक छोटा सा कण जल की सतह पर तैर रहा है | गिलास के ठीक ऊपर से देखने पर, इस का प्रतिबिम्ब जल की सतह से d दूरी पर है | तो, d का निकट मान होगा (पानी का अपवर्तनांक = 1.33)
दर्शाए गए प्रतिरोधकों के परिपथ को 16V के एक DC स्रोत से जोड़ा गया है। परिपथ द्वारा उपभुक्त शक्ति 4 वाट है, तो R का मान होगा

एक आदर्श गैस को, चित्र में दर्शाये गये अनुसार चक्रीय प्रक्रम abca से गुजारा जाता है। ca पथ के अनुदिश गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन -180 J है। ab पथ के अनुदिश, गैस 250 J ऊष्मा अवशोषित करती है तथा bc पथ के अनुदिश, गैस 60 J ऊष्मा अवशोषित करती है तो. पथ abc के अनुदिश, गैस द्वारा किया गया कार्य है

एक सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक लेन्स की संख्यात्मक द्वारक (numerical aperture) का मान 1.25 है। यदि 5000 Å रंगदैर्ध्य का प्रकाश प्रयोग करें, तो दो बिन्दुओं को अलग-अलग देखने के लिए उनके बीच की न्यूनतम दूरी होगी
एक विद्युत चुम्बकीय तरंग को विद्युत क्षेत्र `E = E_(0)n sin[omega t + (6y-8z)]` से निरूपित किया जाता है। यदि x, y तथा z-दिशा में इकाई सदिश क्रमशः i, j तथा k है. तो संचरण की दिशा `hats` के लिए सही विकल्प है
किसी प्रक्षेप्य के प्रक्षेप्य-पथ को भू-पृष्ठ पर `y=2x-9x^(2)` से निरूपित किया जाता है। यदि इसे `v_(0)` चाल द्वारा `theta_(0)` कोण पर प्रमोचित किया गया होता, तो (`g= 10 ms^(-2)`)
एक द्वि-झिरी प्रयोग में किसी एक झिरी के सामने t मोटाई तथा `mu` अपवर्तनांक की एक पतली फिल्म रख देने से फ्रिज पैटर्न का केन्द्रीय उच्चिष्ठ एक फ्रिंज की चौड़ाई के बराबर विस्थापित हो जाता है, तो t का मान है (`lambda` प्रकाश की तरंगदैर्ध्य है)
एक बिन्दु द्विध्रुव `p= -p_(0)hatx` मूलबिन्दु पर स्थित है, तो इस द्विध्रुव के कारण Y- अक्ष पर d दूरी पर विभव तथा विद्युत क्षेत्र क्रमशः होंगे (माना अनन्त पर V = 0 हे)
एक व्यक्ति (द्रव्यमान - M) L लम्बाई के एक झुले पर झूल रहा है। झूले का कोणीय आयाम `theta_(0)` है। झूले के अपने निम्नतम बिन्दु से गुजरते समय वह व्यक्ति झूले पर खड़ा हो जाता है। यदि खड़े होने से उस व्यक्ति का द्रव्यमान केन्द्र l (`l lt lt L`) दूरी से विस्थापित हो जाता है, तो व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य होगा
10 cm त्रिज्या की एक रिंग पर आवेश एकसमान रूप से वितरित है। यह रिंग `40pi r rads^(-1)` की एकसमान दर से अपने अक्ष के परित: घूर्णन कर रही है तथा आवेश रिंग के समतल के लम्बवत् है। यदि इसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र `3.8 xx 10^(-9)`T है, तो रिंग पर आवेश लगभग होगा
`(mu_(0)=4pi xx 10^(-7) N//A^(2))`
यहाँ आरेख में एक सोडियम-उत्सर्जक के लिए आवृत्ति (v) के फलन के रूप में निरोधी विभव `V_(0)` (वोल्ट में) के परिवर्तन को दर्शाया गया है। इस ग्राफ से सोडियम का कार्य-फलन प्राप्त होगा (प्लांक स्थिरांक, `h= 6.63 xx 10^(-31)` Js, इलेक्ट्रॉन आवेश, `e=1.6 xx 10^(-19)` C)

हीलियम गैस के दो मोल को हाइड्रोजन के तीन मोल अणुओं (जोकि दृढ़ माने गए हैं) के साथ मिलाया जाता है। स्थिर आयतन पर इस मिश्रण की मोलर विशिष्ट ऊष्मा क्या होगी? (R=8.3 `J//mol-K`)
दो सर्वसम समान्तर पट्टिका संधारित्रों में प्रत्येक की, C धारिता है, उनकी प्लेटों (पट्टिकाओं) का क्षेत्रफल A है और पट्टिकाओं के बीच की दूरी d है। दोनों प्लेटों के बीच के स्थान को `K_(1), K_(2)` तथा `K_(3)` परावैद्युतांक के तीन परावैद्युत स्लैब से भर दिया है। सभी स्लैबों की मोटाई समान है। किन्तु, पहले संधारित्र में उन्हें, आरेख I के अनुसार तथा दूसरे में आरेख II के अनुसार रखा गया है यदि इन नये संधारित्रों में प्रत्येक को समान विभव V से आवेशित किया जाये तो, उनमें संचित ऊर्जाओं का अनुपात होगा (`E_(1)` तथा `E_(2)` क्रमश: प्रथम तथा द्वितीय संधारित्र से सम्बन्धित है)
किसी ट्रांजिस्टर के निवेश तथा निर्गम प्रतिरोध क्रमशः 100 `Omega` तथा 100k`Omega` हैं। इसके लिए अन्तरण अभिलक्षण वक्र यहाँ दर्शाया गया है, तो वोल्टता तथा शक्ति लब्धि क्रमशः हैं
दो स्थानों पर नमन कोणों का मान क्रमशः `45^(@)` तथा `30^(@)` है। इन स्थानों पर एक चुम्बकीय सुई 'एक मिनट में क्रमश: 30 तथा 40 दोलन करती है। यदि इन दो स्थानों पर पृथ्वी के कुल चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता क्रमश: `B_(1)` तथा `B_(2)` है, तो अनुपात `B_(1)//B_(2)` का निकटतम मान होगा
एक उत्तेजित `He^(+)` आयन अपनी न्यूनतम ऊर्जा अवस्था में संक्रमण होने तक दो क्रमागत फोटॉन, जिनकी तरंगैदर्घ्य 108.5 nm तथा 30.4 nm हैं, उत्सर्जित करता है। प्रारम्भिक उत्तेजित अवस्था के संगत क्वाण्टम संख्या n है (`lambda` तरंगदैर्ध्य के लिए फोटॉन की ऊर्जा = `(1240eV)/(lambda"(nm में)")`
APRIL ATTEMPT ( 12 APRIL, SHIFT-I ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12