| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) |
| ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (12 JAN, SHIFT -I) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
(25 W, 220V) तथा (100 W, 220V), रेटिंग के दो बिजली के बल्बों को एक 220 V के स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में लगाया गया है। यदि 25W तथा 100W के बल्ब द्वारा ली गई शक्ति का मान क्रमश: `P_(1)` तथा `P_(2)` है, तो-
चित्र में दिखाए गए परिपथ में दो समान Is प्रतिरोध हैं, जिनका प्रतिरोध `R = 5 Omega` है 15V तथा एक प्रेरकत्व L= 2 mH है। 15 v की एक आदर्श बैटरी को परिपथ में जोड़ा गया है। स्विच को बन्द करने के लम्बे अन्तराल के बाद बैटरी से प्रवाहित धारा होगी |

एक गैस के लिए दिए गए चक्रिय प्रक्रम CAB में किया गया कार्य है-

दिए गए चित्र में लेन्स संयोजन से बने प्रतिबिम्ब की स्थिति व प्रकृति होगी (`f_(1), f_(2)` फोकस दूरियाँ हैं)

द्रव्यमान m व लम्बाई l की एकसमान क्षैतिज छड़ AB के दो सिरों पर चित्रानुसार दो द्रव्यमानरहित समरूप कमानियों को, जिनका स्प्रिंग नियतांक है, तिज लगाई गई हैं। छड़ अपने केन्द्र O पर धुराग्रस्त है तथा यह क्षैतिज समतल में घूर्णन के लिए स्वतन्त्र है। दिखाए गए चित्रानुसार कमानियों के दूसरे सिरों को दृढ़
आधारों पर जोड़ा गया है। छड़ को हल्के से एक छोटे कोण से धकेलकर छोड़ दिया जाता है। छड़ के परिणामी दोलनों की आवृत्ति होगी
`3 xx 10^(6) Pa` दाब पर एक आदर्श गैस `2m^(3)` आयतन घेरती है। इस गैस की ऊर्जा होगी|
एक मीटर सेतु में 1 मी लम्बाई के तार का समान अनुप्रस्थ-काट इस प्रकार है कि इसके प्रतिरोध R का लम्बाई l के साथ परिवर्तन ` (dR)/(dl)` को `(dR)/(dl) prop 1/sqrt(l)` से दिया जाता है। दिखाए गए चित्रानुसार दो बराबर प्रतिरोधों को जोड़ा गया है। जब जॉकी बिन्दु P पर है, तो धारामापी में शून्य विक्षेप है। लम्बाई AP क्या होगी?

एक यात्री 60 m लम्बी गाड़ी से 80 km/h की गति से चल रहा है। 120 m लम्बाई की एक माल गाड़ी 30 km/h से चल रही है। ऐसे समयों का अनुपात, जो यात्री गाड़ी को पार करने में लगेंगे जब (i) गाड़ियाँ एक ही दिशा में जा रही हैं और (ii) गाड़ियाँ विरोधी दिशाओं में जा रही हैं, होगा
प्रकाश का एक बिंदु स्रोत S, दीवार पर ऊर्ध्वाधर लटके d चौड़ाई वाले समतल दर्पण S के केंद्र से L दूरी पर स्थित है | दर्पण से 2L दूरी पर उसके समान्तर रेखा के अनुदिश एक व्यक्ति दर्पण के सामने से चित्रानुसार गुजरता है | वह अधिकतम दूरी जहाँ वह व्यक्ति बिंदु स्रोत का प्रतिबिम्ब दर्पण में देख सकता है |

खुले मैदान में खड़े एक व्यक्ति को उत्तर दिशा में आते हुए एक जेट ऐरोप्लेन की आवाज, धरती से 60° के कोण की दिशा में आती हुई सुनाई देती है। लेकिन उसे यह हवाई जहाज अपने ठीक ऊपर दिखाई देता है। यदि ध्वनि की चाल v है, तो हवाई जहाज की चाल होगी-
1 m लम्बाई व 50 प्रतिरोध के विभवमापी के प्राथमिक परिपथ में एक 4V की आदर्श सेल तथा श्रेणीक्रम में प्रतिरोध र लगाते हैं। R का वह मान, जो विभवमापी की 10 cm लम्बाई पर 5 mv का विभवान्तर दिखाता है, होगा-
दो अनन्त लम्बाई के समरूप तारों को 90° से मोड़कर चित्रानुसार इस तरह रखा है कि उनके LP तथा QM भाग x-अक्ष पर हैं तथा PS व QN भागY-अक्ष के समान्तर हैं। यदि OP=OQ-4cm, O पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान `10^(-4)` T है तथा दोनों तारों में बराबर धारा (चित्रानुसार) बह रही है, तो प्रत्येक तार में धारा का मान तथा बिन्दु O पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा होगी| `(m_(e) = 4pi xx 10^(-7) NA^(-2))`

लम्बाई L की एक छड़ x = a तथा x = L + a के मध्य रखी है। यदि इस छड़ का प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान`A+ Bx^(2)` है, तो `x = 0` पर रखे हुए एक बिन्दु द्रव्यमान m पर, छड़ द्वारा लगाया गुरुत्वीय बल होगा|
अपवर्तनांक 1.5 की एक काँच की पट्टी पर प्रकाश किरण अभिलम्बवत् आपतित होती है। यदि 4% प्रकाश की किरण परावर्तित होती है तथा आपतित प्रकाश के वैद्युत क्षेत्र का आयाम 30 V/m है, तो काँच के माध्यम से चलने वाली तरंग के विद्युत क्षेत्र का आयाम होगा|
m द्रव्यमान का एक कण, `U( r) =1/2 kr^(2)` के केन्द्रीय विभव क्षेत्र के अन्तर्गत एक वृत्तीय कक्षा में घूम रहा है। यदि बोर के क्वाण्टीकरण प्रतिबन्ध का उपयोग करे, तो सम्भव कक्षाओं की त्रिज्या और ऊर्जा स्तरों का क्वाण्टम संख्या, n के साथ सम्बन्ध होगा|
एक मॉडुलन सिग्नल के द्वारा 100 V की वाहक तरंग को 160 V तथा 40V के बीच परिवर्तित करते हैं। मॉडुलन सूचकांक क्या होगा?
जब कुंजी K,बन्द है तथा कुंजी `K_(2)` खुली है, तो धारामापी में विक्षेप `theta_(0)` है (चित्र देखिए)। `K_(2)` को बन्द करके `R_(2)` को `5 Omega` खने पर धारामापी में विक्षेप `theta_(0)/5` हो जाता है। धारामापी का प्रतिरोध होगा बैटरी का आन्तरिक प्रतिरोध नगण्य है|
चित्र में दिए गए तीन आवेशों, जो एक समबाहु त्रिभुज के सिरों पर रखे हैं, के निकाय का विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
दिए गए लॉजिक गेट का निर्गम है-

एक प्रगामी आवर्ती तरंग को समीकरण `y(x,y) = 10^(-3) sin (50 t + 2x)` से निरूपित किया जाता है, जहाँ x तथा y मीटर में तथा । सेकण्ड में है। निम्न में से तरंग के लिए कौन-सा कथन सत्य है?
द्रव्यमान m तथा आवेश q के एक कण A को 50 V विभवान्तर से त्वरित करते हैं। द्रव्यमान 4m तथा आवेश के दूसरे कण B को 2500 V के विभवान्तर से त्वरित करते हैं। इन कणों की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैथ्यों के अनुपात `lambda_(A)/lambda_(B)` का सन्निकट मान है-
M द्रव्यमान का एक उपग्रह पृथ्वी के परित: R त्रिज्या की एक वृत्तीय कक्षा में घूर्णन कर रहा है। समान द्रव्यमान का एक धूमकेतु पृथ्वी की ओर गिरते हुए इस उपग्रह के साथ पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट करता है। उपग्रह तथा धूमकेतू की चालें संघट्ट से ठीक पहले बराबर हैं। संघट्ट के बाद संयुक्त पिण्ड की गति होगी-
एक सरल लोलक, जोकि l लम्बाई की डोरी m द्रव्यमान के गोलक से बना है, को एक छोटे कोण `theta_(0)` से छोड़ा जाता है। यह गोलक एक द्रव्यमान M के गुटके को, जो कि क्षैतिज समतल पर रखा है, अपने दोलन के न्यूनतम बिन्दु पर प्रत्यास्थ संघट्ट करता है। गोलक संघट्ट कर कोण `theta_(1)` तक जाता है, तो M का मान होगा -
चित्र में दिखाए गए परिपथ में जब स्विच S को A से B स्थिति में लाते हैं, तो धारिता C तथा कुल आवेश Q के रूप में परिपथ में क्षयित ऊर्जा का मान होगा ।
मूलबिन्दु से `R_(0)` दूरी पर एक एकसमान गोली सममित पृष्ठ आवेश घनत्व है। आरम्भ में आवेश वितरण विराम अवस्था में है और यह अन्योन्य प्रतिकर्षण के कारण प्रसारण करना प्रारम्भ करता है। दिए गए ग्राफ में से कौन-सा इस वितरण की गति V (R(1)) को तात्कालिक त्रिज्या R(t) के साथ सबसे उत्तम दर्शाता है?
एक पेंचमापी के मध्य पैमाने का अल्पतमांक 1 mm है। `5 mu m` व्यास के तार का व्यास नापने के लिए इसके वृत्तीय पैमाने पर न्यूनतम भागों की संख्या होगी|
त्रिज्या R का एक बेलन एक बेलनाकार कोश, जिसकी आन्तरिक त्रिज्या R तथा बाह्य त्रिज्या 2R है, से घिरा है। आन्तरिक बेलन की ऊष्माचालकता `K_(1)` तथा बाह्य बेलन की ऊष्माचालकता `K_(2)` है। माना कि बेलनों से ऊष्मा क्षय शून्य है, तो इस निकाय की प्रभावी ऊष्माचालकता, जबकि ऊष्मा का प्रवाह बेलन की लम्बाई के अनुदिश है, होगी |
आन्तरिक त्रिज्या 10 cm, बाह्य त्रिज्या 20 cm तथा लम्बाई 30 cm के एक खोखले बेलन का जड़त्व आघूर्ण उसकी अक्ष के परितः I है। उसी द्रव्यमान के एक ऐसे खोखले एवं पतले बेलन की त्रिज्या, जिसका अपने अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण I ही है, होगी |
विभवान्तर V से एक प्रोटॉन तथा एक कण (जिनके द्रव्यमान का अनुपात 1:4 तथा आवेशों का अनुपात 1:2 है) को स्थिरावस्था से त्वरित करते हैं। यदि उनके वेगों के लम्बवत् एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B लगाया जाए, तो इन कणों के वृत्ताकार पथों की त्रिज्याओं का अनुपात `r_(p) : r_(a)` होगा-
चित्र में दिखाई गई असममित किन्तु एकसमान छड़, जिसकी अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल नगण्य है, के द्रव्यमान केन्द्र का स्थिति सदिश `r_( cm)` होगा|
JANUARY ATTEMPT (12 JAN, SHIFT -I) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12