Complete Solutions to JANUARY ATTEMPT (11 JAN, SHIFT -II) of chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT)
ARIHANT HINDIJANUARY ATTEMPT (11 JAN, SHIFT -II)
Number Of Questions29
Academic Year2023-24
  1. दिखाए गए चित्रानुसार मीटर सेतु के एक प्रयोग में A से 40 cm दूरी पर शून्य बिन्दु प्राप्त होता है। यदि `10 Omega` के एक प्रतिरोध को `R_(1)` के साथ श्रेणीक्रम में लगाते हैं, तो शून्य बिन्दु 10 cm विस्थापित हो जाता है। वह प्रतिरोध, जिसको `(R_(1) + 10 ) Omega` के साथ समान्तर क्रम में लगाने से शून्य बिन्दु पुनः अपनी आरम्भिक स्थिति में आ जाता है, होना चाहिए-


    View Solution
  2. समय t = 0 पर एक कण बिन्दु `(2.0 hati + 4.0 hatj)` से आरम्भिक वेग `(5.0 hati + 4.0hat j) ms^(-1)` से गतिशील है। यह एक स्थिर त्वरण `(4.0 hati + 4.0 hatj) ms^(-2)` त्पन्न करने वाले एक स्थिर बल के प्रभाव में चलता है। समय 28 पर कण की मूलबिन्दु से दूरी क्या होगी?


    View Solution
  3. 100g द्रव्यमान तथा 100°C तापमान वाले द्रव A को 50g द्रव्यमान तथा 75°C तापमान वाले दूसरे द्रव B के साथ मिलाते हैं, तो मिश्रण का तापमान 90°C हो जाता है। यदि 100g तथा 100°C द्रव्यमान तथा 100°C तापमान वाले द्रव A को 50g द्रव्यमान तथा 50°C वाले द्रव B के साथ मिलाए, तो मिश्रण का तापमान होगा|


    View Solution
  4. द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R की एक डिस्क `D_(1)` से। समान द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R दो डिस्क `D_(2)` तथा `D_(3)` को आमने-सामने दृढ़तापूर्वक जोड़ा गया है (चित्र देखिए)। इस संयोजन का दिखाए गए चित्रानुसार `D_(1)` के केन्द्र से गुजरने वाली अक्ष OO. के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण होगा |


    View Solution
  5. m द्रव्यमान का एक कण संवेग p से एक सीधी रेखा में जा रहा है। समय 1 = 0 से आरम्भ करके उसी दिशा में एक बल F = kt इस गतिमान कण पर समयान्तराल T तक लगता है, तो इसका संवेग p से बदलकर 3p हो जाता है। यहाँ k एक स्थिरांक है। T का मान है|


    View Solution
  6. 1m लम्बाई का एक सरल लोलक कोणीय आवृत्ति 10 rad/s से दोलन कर रहा है। लोलक का आधार ऊपर तथा नीचे एक अल्प कोणीय आवृत्ति 1 rad/s से, तथा `10^(-2)` m आयाम से दोलन आरम्भ करता है। लोलक की कोणीय आवृत्ति में आपेक्षिक परिवर्तन सबसे अच्छा दिया जाता है |


    View Solution
  7. एक आयाम-मॉडुलित सिग्नल को चित्र में दिखाया गया है|

    निम्न में से कौन उपरोक्त सिग्नल को सबसे अच्छा दर्शाता है?


    View Solution
  8. एक प्रक्रम में एक आदर्श एकपरमाणुक गैस के एक मोल का आयतन व तापमान सम्बन्ध VT= K द्वारा बदलता है, जहाँ K एक नियतांक है। इस प्रक्रिया में गैस का तापमान `DeltaT` बढ़ जाता है। गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान है (R एक गैस स्थिरांक है)


    View Solution
  9. 27 mW के एक लेजर किरणपुँज के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `10 mm^2` है। इस विद्युत चुम्बकीय तरंग के महत्तम वैद्युत क्षेत्र का परिमाण होगा (दिया है, निर्वात की विद्युतशीलता, `epsilon_(0) = 9 xx 10^(-12) SI` मात्रक में, प्रकाश की चाल, `c = 3 xx 10^(8) m//s`)


    View Solution
  10. द्रव्यमान m तथा आवेश q का एक कण `E=2hati + 3hatj, B = 4hatj + 6hatk` द्वारा दिए गए विद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र में है। इस आवेश के मूलबिन्दु से बिन्दु P(x = 1, y = 1) तक एक सीधी रेखा के पथ के अनुगत विस्थापित करते हैं। किए गए कुल कार्य का परिमाण है|


    View Solution
  11. ताँबे के तार को एक लकड़ी के खाँचे, जिसका आकार एक समबाहु त्रिभुज है, पर लपेटा गया है। खाँचे की प्रति लम्बाई के फेरों की संख्या समान रखते हुए यदि खाँचे की प्रत्येक भुजा की रेखीय विमाएँ 3 के गुणांक से बढ़ा दी जाए, तो कुण्डली में स्वप्रेरण-


    View Solution
  12. रेखीय स्केल के अनुसार मापांकित एक तापमापी (thermometer) का पाठ्यांक उबलते हुए पानी के सम्पर्क में हैं तथा बर्फ के सम्पर्क में `x_(0)//3` आता है। इस तापमापी को किसी वस्तु के सम्पर्क में रखने पर इसका पाठ्यांक `x_(0)//2` आता है, तो वस्तु का तापमान °C में क्या है?


    View Solution
  13. एक हाइड्रोजन समान परमाणु, जब इलेक्ट्रॉन M-कक्षा से L-कक्षा में संक्रमण करता है, तो उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य है। यदि इलेक्ट्रॉन N-कक्षा से L.कक्षा में संक्रमण करे, तो उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य होगी-


    View Solution
  14. एक ग्रह का द्रव्यमान तथा व्यास पृथ्वी की संगत राशियों का तीन गुना है। पृथ्वी पर एक सरल लोलक का आवर्तकाल 25 है। उसी लोलक का ग्रह पर आवर्तकाल होगा|


    View Solution
  15. `2 muF` धारिता के 7 संधारित्रों को एक संयोजन में जोड़ने पर प्रभावी धारिता)`(6/13) muF` प्राप्त होती है। दिखाए गए चित्रों में से कौन-सा संयोजन इच्छित मान देगा?


    View Solution
  16. 0.1 kg द्रव्यमान की धातु की एक गेंद को 500°C तक गर्म करते हैं और `800 JK^(-1)` ऊष्माधारिता वाले एक पात्र, जिसमें 0.5 kg पानी है, के अन्दर डाल देते हैं। पानी तथा पात्र का आरम्भिक तापमान 30°C है। पानी के तापमान में हुई प्रतिशत वृद्धि लगभग क्या है? (पानी तथा धातु की विशिष्ट ऊष्माधारिताएँ क्रमश: `4200 Jkg^(-1) K^(-1)` तथा `400 Jkg^(-1)K^(-1))` ।


    View Solution
  17. एकसमान आकार की दो छड़ A तथा B, 30°C तापमान पर हैं। यदि A को 180°C तथा B को T°C तक गर्म करते हैं, तो इनकी नई लम्बाइयाँ समान हैं। यदि A तथा B के रेखीय प्रसार गुणांकों का अनुपात 4:3 है, तो T का मान है-


    View Solution
  18. यदि गति v , त्वरण (A) तथा बल (F) को मूल भौतिक इकाइयाँ मानें, तो यंग प्रत्यास्थता गुणांक की विमा होगी-


    View Solution
  19. एक द्वि-झिरी प्रयोग में हरा प्रकाश (5303 A) द्वि-झिरों पर पड़ता है। झिर्रियों के बीच की दूरी 19.44 um तथा इनकी चौड़ाई` 4.04 mum` है। प्रथम तथा द्वितीय विवर्तन निम्निष्ठ के बीच में कितनी दीप्त फ्रिन्जे हैं?


    View Solution
  20. 1000 V/m के एक विद्युत क्षेत्र को 45° कोण पर एक विद्युत द्विध्रुव पर लगाते हैं। विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का मान `10^(-29)` Cm है। विद्युत द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा क्या है?


    View Solution
  21. y = 0 तथा y = d के बीच के क्षेत्र में एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र `B=Bhatz`. विद्यमान है। द्रव्यमान m तथा आवेश q का एक कण, वेग `v=vhati` से इस क्षेत्र में प्रवेश करता है। यदि `d=(vn)/(2qB)` है, तो दूसरी ओर से बाहर निकलने वाले बिन्दु पर आवेशित कण का त्वरण होगा


    View Solution
  22. एक लोलक सरल आवर्त गति कर रहा है और इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा `K_(1)` है। यदि लोलक की लम्बाई दोगुनी कर दें और यह पहले के समान आयाम से ही सरल आवर्त गति करता है, तो इसकी अधिकतम गतिज ऊर्जा `K_(2)` है। तब-


    View Solution
  23. एक धारामापी, जिसका प्रतिरोध `20 Omega` है तथा दोनों ओर 30 भाग हैं, की धारा सुग्राहिता 0.005 ऐम्पियर/भाग है। कितना प्रतिरोध श्रेणीबद्ध क्रम में लगाए कि इसको 15 V तक के एक वोल्टमीटर के रूप में प्रयोग किया जा सके?


    View Solution
  24. 1 cm भुजा के घनरूपी अनुचुम्बकीय पदार्थ पर चुम्बकीय तीव्रता `60 xx 10^3 A//m` लगाने पर उसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण `20 xx 10^(-6) J//T` होता है। इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति है -


    View Solution
  25. एक एकवर्णीय प्रकाश किसी समबाहु त्रिभुजीय प्रिज्म पर एक निश्चित कोण पर आपतित होता है और उसका न्यूनतम विचलन होता है। यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(3)` हो, तो आपतन कोण है -


    View Solution
  26. दिखाए गए परिपथ में दो आदर्श डायोड हैं, जिनमें से प्रत्येक का अग्रदिशिक प्रतिरोध `50 Omega` है। यदि बैटरी की वोल्टता 6V है, तो `100 Omega` के प्रतिरोध में धारा (ऐम्पियर में) होगी-


    View Solution
  27. 5kg द्रव्यमान तथा 0.5m त्रिज्या के एक खोखले बेलन पर एक डोरी को लपेटा गया है। यदि डोरी को अब 40 N के क्षैतिज बल से खींचा जाए और बेलन बिना फिसले क्षैतिज समतल पर लुढ़कता है (चित्र देखिए), तो बेलन का कोणीय त्वरण होगा (डोरी का द्रव्यमान तथा मोटाई नगण्य है)


    View Solution
  28. 1 kg द्रव्यमान पर मूलबिन्दु के सापेक्ष बल-आघूर्ण का परिमाण 2.5 N-m है। यदि इस पर लगने वाला बल 1N है तथा कण की मूलबिन्दु से दूरी 5 m है, तो बल तथा स्थिति सदिश के बीच कोण (रेडियन में) है


    View Solution
  29. प्रकाश विद्युत प्रभाव के एक प्रयोग में धातु पर आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 300 nm से बदलकर 400 nm करते हैं। निरोधी विभव में लगभग कमी होगी (दिया है- `((hc)/e = 1240 nm.V)`


    View Solution

JANUARY ATTEMPT (11 JAN, SHIFT -II) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12