| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) |
| ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (12 JAN, SHIFT -II) |
| Number Of Questions | 30 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक m द्रव्यमान का अल्फा कण किसी अज्ञात द्रव्यमान के स्थिर नाभिक से एक-विमीय प्रत्यास्थ संघट्ट करके अपनी प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा का 64% भाग क्षय करके ठीक विपरीत दिशा में प्रकीर्णित हो जाता है। नाभिक का द्रव्यमान होगा-
एक अनुनादी नली पुरानी है तथा उसके किनारे खराब हैं। इसको तभी से प्रयोगशाला में, वायु में ध्वनि की चाल ज्ञात करने के लिए उपयोग करते हैं। नली के खुले सिरे के समीप निर्देशक चिन्ह से 11 cm नीचे एक चिन्ह तक नली में जब पानी भर देते हैं, तो 512 Hz आवृत्ति का एक स्वरित्र द्विभुज प्रथम अनुनाद उत्पन्न करता है। यह प्रयोग दूसरे 256 Hz वाले स्वरित्र द्विभुज के साथ दोहराते हैं, तो प्रथम अनुनाद निर्देशक चिन्ह से 27 cm नीचे उत्पन्न हो जाता है। प्रयोग में पाई गई ध्वनि की वायु में सन्निकट चाल होगी -
एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल `1m^(2)` तथा प्लेटों के बीच की दूरी 0.1 m है। यदि प्लेटों के बीच विद्युत क्षेत्र 100 N/C हो, तो संधारित्र की प्रत्येक प्लेट पर आवेश का परिमाण है (दिया है, `epsilon_(0) = 8.85 xx 10^(-12) C^(2)/(N-m^(2))`)
एक टी.वी.प्रसारण मीनार के विस्तार परास को दोगुना करने के लिए उसकी ऊँचाई को बदलना होगा
एक उभयोत्तल लेन्स से एक वास्तविक प्रतिबिम्ब का बनना चित्र में दर्शाया गया है वस्तु तथा पर्दे की स्थिति को बिना विचलित किए इस सम्पूर्ण संयोजन को यदि पानी में डुबा दिया जाए, तो पर्दे पर क्या दिखेगा?

दिखाए गए परिपथ में, यदि पूरे परिपथ की प्रभावी धारिता 0.5uF है, तो का मान क्या होगा? परिपथ में सभी धारिताएँ `muF` में-

एक 10 m का क्षैतिज तार, उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में विस्तृत है और `5.0 ms^(-1)` की चाल से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक `0.3 xx 10^(-4) Wb//m^(2)` के लम्बवत् गिर रहा है। तार के प्रेरित वाहक बल का मान होगा|
किसी एक रेडियोऐक्टिव क्षय श्रृंखला में आरम्भिक नाभिक `""_(90)^(232)Th` है। अन्त में कुल `6alpha` -कण एवं `4beta`-कण उत्सर्जित हुए हैं। अन्त नाभिक `""_(Z)^(A)X` है, तो A और Z के मान होंगे|
एक सरल आवर्त गति को निम्न समीकरण से दिखाया जाता है `y=5(3 sin 3pit + sqrt(3) cos pit)` गति के आयाम तथा आवर्तकाल होंगे-
चित्रानुसार एक खुरदरे आनत तल पर एक गुटका रखा है। यदि गुटके पर समतल के समदिशX300 व नीचे की ओर 2ND मान तक का बल लगाया जाता है, तो गुटका स्थिर रहता है। ऐसा बल जब ऊपर की ओर लगाते हैं, तो 10N बल के मान तक गुटका स्थिर रहता है। गुटके व समतल के बीच घर्षण गुणांक का मान होगा- `(g=10 m//s^(2))`

`50 Omega` प्रतिरोध वाले एक धारामापी में 25 भाग हैं। जब इसमें `4 xx 10^(-4) A` की धारा प्रवाहित करते हैं, तो इसकी सुई द्वारा 1 भाग का विक्षेप होता है। इस धारामापी को 2.5 V परास वाले वोल्टमीटर के रूप में उपयोग करने के लिए इसके साथ कौन-सा प्रतिरोध जोड़ना पड़ेगा?
एक समतल-उत्तल लेन्स (फोकस दूरी `f_(2)`, अपवर्तनांक `mu_(2)`, वक्रता त्रिज्या R, एक समतल-अवतल लेन्स (फोकस दूरी `f_(1)` , अपवर्तनांक, `mu_(1)` वक्रता त्रिज्या R) में ठीक बैठ जाता है। उनके समतल पृष्ठ एक-दूसरे के समान्तर हैं। इस संयोजन की फोकस दूरी होगी |
एक परिपथ में संधारित्र की प्लेट पर आवेश का समय के साथ फलन चित्र में दिखाया गया है।
t=4 s पर धारा का मान क्या है?
सर्ल उपकरण के एक प्रयोग में M kg द्रव्यमान के एक भार को 2m लम्बाई तथा 1.0 mm त्रिज्या के एक स्टील के तार से लटकाते हैं। तार की लम्बाई में 4.0 mm की वृद्धि होती है। अब भार को आपेक्षिक घनत्व 2 वाले द्रव में डुबो देते हैं। भार के पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व 8 है। तार की लम्बाई में वृद्धि का नया मान होगा |
दिखाए गए परिपथ में धाराएँ `I_(1) =-0.3 A, I_(4)=0.8 A` तथा `I_(5)=0.4 A` प्रवाहित हो रही हैं। धाराओं `I_(2), I_(5)` तथा `I_(6)` के मान क्रमशः होंगे:

एक लम्बा बेलनाकार पात्र, द्रव से आधा भरा हुआ है। जब पात्र को अपनी ऊर्ध्व अक्ष के संगत घुमाते हैं, तो, द्रव पात्र की दीवार के समीप ऊपर उठता है। यदि पात्र की त्रिज्या 5 cm तथा इसकी घूर्णन गति 2 चक्कर प्रति सेकण्ड है, तो पात्र के मध्य तथा किनारे पर द्रव की ऊँचाई में अन्तर का मान (cm में) होगा|
एक अनुचुम्बकीय पदार्थ में `10^28 "परमाणु"//m^(3)` . है। पदार्थ की 350 K तापमान पर चुम्बकीय प्रवृत्ति `2.8 xx 10^(-4)` है। 300 K पर उसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति होगी |
जब कोई प्रकाश संवेदी सतह v आवृत्ति के एक वर्णीय प्रकाश द्वारा प्रकाशित की जाती है, तो प्रकाश वैद्युत धारा का निरोधी विभव `-V_(0)/2` होता है। जब वही सतह `v/2` आवृत्ति के एकवणी प्रकाश द्वारा प्रकाशित की जाती है, तो निरोधी विभव`-V_(0)` पाया जाता है। प्रकाश वैद्युत उत्सर्जन की देहली आवृत्ति होगी|
दिखाए गए परिपथ में `C=sqrt(3)/2 muF, R_(2) = 20 Omega, L =sqrt(3)/10 H` तथा `R_(1) = 10 Omega` है। `L-R_(1)` पथ में धारा `I_(1)` और `C-R_(2)` , पथ में धारा `I_(2)` है। AC स्रोत की वोल्टता `V=200 sqrt(2) sin (100 t)` वोल्ट सूत्र द्वारा दी गई है। `I_(1)` तथा `I_(2)` के बीच कलान्तर है।

चित्रानुसार 20 g द्रव्यमान के एक कण को 5 m/ व वक्र के अनुगत आरम्भिक वेग से बिन्दु A से छोड़ा जाता है। बिन्दु A की बिन्दु B से ऊँचाई h है। यह कण घर्षणहीन पृष्ठ पर सरकता है। जब कण बिन्दु B पर पहुँचता है, तो इसका बिन्दु O के सापेक्ष कोणीय संवेग क्या होगा?

दो कण A एवं B बराबर कोणीय वेग `omega` से `R_(1)` एवं `R_(2)` त्रिज्या के दो समकेन्द्रित वृत्तों पर चल रहे हैं। समय t=0 पर उनकी गति की दिशाएँ एवं स्थितियों को चित्र में दिखाया गया है।
`t= pi/(2omega)` पर सापेक्ष वेग `v_(A) -v_(B)` होगा |
दिखाए गए चित्र में `V_(BB)` स्रोत 0 से 5.0 V तक बदल सकता है, `V_( C C) = 5 V, beta_(DC) = 200, R_(B) = 100 kOmega, R_( C) = 1 kOmega` तथा `V_(BE ) = 1.0 V` हैं। न्यूनतम आधार धारा तथा निवेशी सिग्नल जिस पर ट्रांजिस्टर संतृप्ति अवस्था में पहुँच जाए क्रमश: होंगे-
एक बन्द सिलेण्डर में एक आदर्श गैस 2 atm दाब एवं 300 K तापमान पर है। दो क्रमागत संघट्टों के बीच औसत समय `6 xx 10^(-8) s` है। यदि दाब को दोगुना तथा तापमान को 500 K कर दें, तो दो क्रमागत संघट्टों के बीच औसत समय का सन्निकट मान होगा|
माना l,r,c,v क्रमश: प्रेरकत्व, प्रतिरोध, धारिता व विभव को दर्शाते हैं। `l/(rcv)` की विमा (SI मात्रकों में) होगी|
सूर्य की सतह पर विकिरण की औसत तीव्रता लगभग `10^(8) W//m^(2)` है, तो संगत चुम्बकीय क्षेत्र का निकटतम वर्ग-माध्य-मूल मान होगा-
गैस से भरे हुए एक बन्द ऊर्ध्वाधर बेलनाकार बर्तन को एक घर्षणहीन एवं नगण्य मोटाई के m द्रव्यमान के पिस्टन से दो भागों में बाँटते हैं। पिस्टन, बेलन की लम्बाई के अनुदिश चलने को स्वतन्त्र है। पिस्टन के ऊपर बेलन की लम्बाई `I_(1)` और पिस्टन के नीचे की लम्बाई `I_(2)` इस प्रकार है कि `I_(1) gt I_(R)` है। बेलन के प्रत्येक भाग में एक आदर्श गैस के n मोल समान तापमान T पर हैं। यदि पिस्टन स्थायी है, तो इसके द्रव्यमान m का मान होगा (R सार्वत्रिक गैस नियतांक तथा g गुरुत्वीय त्वरण है)
एक ठोस गोले का जड़त्व आघूर्ण, एक अक्ष के सापेक्ष, जो उसके व्यास के समान्तर तथा उससे x दूरी पर है, I(x) है। निम्न में से कौन-सा ग्राफ I(x) का x के साथ परिवर्तन को सही दर्शाता है?
दो उपग्रहों A और B के द्रव्यमान क्रमश: m एवं 2m हैं। पृथ्वी के परित: A, त्रिज्या R के वृत्ताकार कक्षा में तथा B त्रिज्या, 2R के वृत्ताकार कक्षा में चल रहे हैं। उपग्रहों की गतिज ऊर्जाओं के अनुपात `T_(A)/T_(B)` का मान होगा |
एक नली के मुख पर एक यान्त्रिक पम्प से फुलाकर एक साबुन के बुलबुले का आयतन, समय के साथ एक स्थिर दर से बढ़ता है। निम्न ग्राफों में कौन बुलबुले के अन्दर के दाब का समय के साथ बदलाव को सही चित्रित करता है?
एक फ्रैंक-ह प्रयोग के दौरान 5.6 eV ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन पारे के वाष्प से गुजरकर 0.7 eV की ऊर्जा के साथ बाहर निकलता है। पारे के परमाणु द्वारा उत्सर्जित फोटॉन की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य का सन्निकट मान होगा|
JANUARY ATTEMPT (12 JAN, SHIFT -II) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12